Sam Kaplan: पढ़ाई के लिए कोई उम्र नहीं होती, साबित कर दिखाया जॉर्जिया के इस 72 वर्षीय शख्स ने, मां की भर आई आंखें

Sam Kaplan, Georgia Gwinnett College, Kaplan Graduation, Georgia Man, Graduate College

Sam Kaplan with his 98 year old mother

विज्ञापन

Sam Kaplan Georgia: कहते हैं कि पढ़ाई के लिए कोई उम्र बंधन नहीं है। किसी भी उम्र में पढ़ाई की जा सकती है। इस बात को जॉर्जिया के रहने वाले शख्स ने 72 साल की उम्र में सही साबित कर दिखाया है। नाम सैम कपलन है। उन्होंने Gwinnett College से ग्रेजुएशन किया है। हाल ही में उन्हें कॉलेज ने डिग्री दी। ग्रेजुएशन सेरेमनी में उनकी 98 साल की मां भी मौजूद थीं। मां वर्जिनिया कपलन ने बेटे को बधाई दी। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर चमक थी।

कपलन जब डिग्री लेने के लिए मंच पर पहुंचे तो हॉल में मौजूद छात्रों और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। कपलन ने सिनेमा और मीडिया आर्ट्स प्रॉडक्शन में अपनी डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन

हाइवे पर गाड़ी चला रहे थे, पहुंच गए कॉलेज

कपलन ने 1969 में हाईस्कूल पास किया था। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। कई नौकरियां की। कपलन बताते हैं कि चार साल पहले मैं हाइवे पर गाड़ी चला रहा था। अचानक रेडियो पर सुना कि Gwinnett College में रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। इसके बाद मैं कॉलेज में दाखिले के लिए पहुंच गया। नतीजा आज मेरे पास डिग्री है। कपलन को स्क्रिप्ट राइटिंग में रूचि है। दो पुस्तकें भी लिख चुके हैं। इसीलिए उन्होंने सिनेमा और मीडिया आर्ट्स में दाखिल लिया था।

50 साल बाद कॉलेज जाना कठिन था

कपलन ने कहा कि मुझे लिखना हमेशा से पसंद रहा है, मुझे कहानियां सुनाना अच्छा लगता है। मैंने सोचा कि मैं अपनी कहानियों को पटकथा में बदल सकता हूं, लेकिन मुझे क्या करना है इसकी नींव रखने की जरूरत थी। 50 वर्षों के बाद स्कूल में वापसी करना कठिन था, लेकिन अंततः सुकून मिला है। यह रोमांचक था। अब मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे खुद पर गर्व महसूस हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ