हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिसाइल अटैक, भयंकर अग्निकांड, करोड़ों का नुकसान...भारतीय फार्मा कंपनी के गोदाम पर रूस का हमला

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर भीषण हमला किया है। इस बार रूस ने यूक्रेन में भारतीय कंपनी को निशाना बनाया और कंपनी के गोदाम पर मिसाइल अटैक किया, जिससे कंपनी का वेयरहाउस तबाह हो गया और कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Russia Ukraine War

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल अटैक किया है, लेकिन इस बार यह मिसाइल अटैक कीव में भारतीय फार्मा कंपनी के गोडाउन पर किया गया है। मिसाइल अटैक होने से पूरा गोदाम ध्वस्त हो गया और दवाइयां जलकर राख हो गईं। हवाई हमले से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

यूक्रेन ने हमले पर रिएक्ट करते हुए दावा किया कि रूस जानबूझकर भारतीय कंपनियों को निशाना बना रहा है। रूस भारत का दोस्त बनता है, लेकिन यूक्रेन में अपने उसी दोस्त पर मिसाइल से हमले भी कर रहा है। भारत स्थित यूक्रेनी दूतावास ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर कीव में भारतीय कंपनी पर रूस के मिसाइल अटैक की जानकारी दी।

 

मिसाइल नहीं ड्रोन अटैक का दावा

भारत में यूक्रेन एम्बेसी की ओर से जो पोस्ट लिखी गई, वह यूक्रेन में ब्रिटिश राजदूत मार्टिन हैरिस द्वारा लिखी गई पोस्ट का जवाब थी, जिसमें कहा गया था कि आज सुबह रूसी ड्रोन ने कीव में एक फार्मास्यूटिकल्स वेयरहाउस को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

विज्ञापन

बुजुर्गों और बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं के स्टॉक को जला दिया। यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ रूस का आतंक अभियान जारी है। हमला रूस ने ड्रोन्स के जरिए किया है, न कि मिसाइल अटैक किया है और इस तरह के हमले आगे भी होते रहेंगे।

 

भारत सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं

बता दें कि यूक्रेन में रूस के भारतीय कंपनी पर हवाई हमले पर भात सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रूस ने भी यूक्रेन के दावे पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है। यूक्रेन के दावे के पलटवार में रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी एक दावा किया है।

विज्ञापन

रूस की ओर से कहा गया हैकि कि यूक्रेन ने रूस के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 5 हवाई हमले किए हैं, जबकि 15 दिन पहले रूस और यूक्रेन में समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत फैसला हुआ था कि दोनों देश एक दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अटैक नहीं करेंगे। बावजूद इसके हमला किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola