Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

रोल्स रॉयस से पिकअप और फ्री स्टे…, UAE में भारतीय ने अपने घर को बनाया वॉर शेल्टर

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कई भारतीय रहते हैं, जिन्होंने वहां अपना अच्छा-खासा कारोबार भी खड़ा कर लिया है. ऐसे ही एक भारतीय कारोबारी ने यूएई में अपने फार्महाउस को आम जनता की मदद के लिए वॉर शेल्टर में तब्दील कर दिया है.

Author
Written By: Akarsh Shukla Updated: Mar 10, 2026 16:44

ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को युद्ध छेड़ दिया था, जिसमें अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है और अरबों की दौलत का नुकसान हुआ है. 10 दिन बाद भी जंग जारी है और इस बीच दुनिया पर ईंधन संकट का खतरा भी मंडराने लगा है. ईरान ने इस जंग की आग में अरब देशों को भी झोंक दिया है, यूएई, कतर समेत कई देश इन दिनों आसमान से गिरती मिसाइलों से अपने नागरिकों को बचाने में जुटे हुए हैं. इस बीच प्रवासी युद्ध पीड़ित देश से निकलने की कोशिश में हैं तो कुछ दूसरे लोगों की मदद के लिए आगे भी आए हैं.

फार्महाउस को बनाया वॉर शेल्टर


संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कई भारतीय रहते हैं, जिन्होंने वहां अपना अच्छा-खासा कारोबार भी खड़ा कर लिया है. ऐसे ही एक भारतीय कारोबारी ने यूएई में अपने फार्महाउस को आम जनता की मदद के लिए वॉर शेल्टर में तब्दील कर दिया है. घर लौटने में असमर्थ लोगों को मुफ्त आवास, खाना और यहां तक ​​कि लग्जरी कार पिकअप की सुविधा भी दी जा रही है. यूएई में फंसे लोगों को जब तक उनकी फ्लाइट नहीं मिल जाती वो तब तक यहां रह सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल तनाव की चपेट में आने लगे हैं भारत के बंदरगाह, बीच मझधार में फंस गई 2 हजार गाड़ियां

शेल्टर में रह रहे लोगों ने क्या कहा?


ये समाज सेवा यूएई स्थित व्यवसायी धीरज जैन ने शुरू की है, जिन्होंने क्षेत्रीय संकट के बीच उड़ानें बाधित होने और कई पर्यटकों के होटल बुकिंग की अवधि समाप्त होने के बाद फंसे हुए यात्रियों के लिए अपना फार्महाउस फ्री में रहने के लिए खोल दिया. शेल्टर में रह रहे लोगों के अनुसार, फार्महाउस को एक राहत शिविर में बदल दिया गया है, जहां उनकी उड़ानें दोबारा शुरू होने तक स्टे और खाना उपलब्ध कराया जा रहा है.

---विज्ञापन---

11 कारों का भी इंतजाम


धीरज जैन ने होटल और अन्य स्थानों से लोगों को अपने फार्महाउस तक पहुंचाने के लिए 11 कारों का भी इंतजाम किया है, जिसमें से 6 रोल्स रॉयस गाड़ियां है. शेल्टर में रह रहे कुछ लोगों को उनकी फ्लाइट कंफर्म होने के बाद उन्हें एयरपोर्ट भी ड्रॉप किया गया. धीरज ने अपने शेल्टर में महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई स्थानों से आए यात्रियों को ठहराया गया है, जो क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष के कारण अपनी यात्रा जारी रखने में असमर्थ थे.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच चीन का बड़ा फैसला, जिनपिंग सरकार ने 7 प्रतिशत बढ़ाया रक्षा बजट

First published on: Mar 10, 2026 04:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.