---विज्ञापन---

‘होर्मुज स्ट्रेट खोलो, वरना…’, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी – उड़ा देंगे तेल के कुएं और खार्ग द्वीप

सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलें नहीं तो तेल के कुओं और खार्ग द्वीप उड़ा देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ सीजफायर को लेकर सार्थक बातचीत हुई है.

---विज्ञापन---

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध को शुरू हुए एक महीना हो चुका है, अभी तक युद्ध रुकने के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस बीच कई बार सीजफायर को लेकर भी खबरें आईं. लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई पुख्ता बातचीत नहीं हुई. हाल ही डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था, सीजफायर को लेकर ईरान से बातचीत हो रही है, साथ ही कहा था कि इस बीच पांच दिन के लिए ईरान के एनर्जी इंफ्रा पर कोई हमला नहीं किया जाएगा. लेकिन उस वक्त ईरान ने ऐसी कोई भी बातचीत का खंडन कर दिया था.

अब सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलें नहीं तो तेल के कुओं और खार्ग द्वीप उड़ा देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ सीजफायर को लेकर सार्थक बातचीत हुई है. ट्रंप ने कहा कि अगर डील नहीं होती है या होर्मुज नहीं खुलता है तो ईरानी में तबाही मचा देंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Watch: ईरान जंग पर मध्यस्थता कराने गए पाकिस्तानी डिप्टी पीएम का टूटा कंधा, रेड कार्पेट पर फिसला पैर

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा है, ‘ईरान के नए शासन से मिलिट्री एक्शन रोकने के लिए अमेरिका की बातचीत हो रही है. बातचीत में काफी प्रोग्रेस हुई है. लेकिन अगर किसी वजह से जल्द ही कोई डील नहीं होती है, जो शायद हो जाएगी. इसके साथ ही अगर होर्मुज स्ट्रेट बिजनेस के लिए तुरंत नहीं खुलता है. तो हम ईरान में उनके सभी पावर प्लांट्स, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप को उड़ाकर और पूरी तरह से तबाह कर देंगे. यही हमारा बदला होगा’

---विज्ञापन---

इस बीच ये खबरें भी आ रही हैं कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में 10,000 सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है. इनमें करीब 5,000 US मरीन और 82वें एयरबोर्न डिवीजन के हजारों पैराट्रूपर्स शामिल हैं. वहीं, रविवार को एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें मुताबिक, USS त्रिपोली पर सवार होकर 3,500 US मरीन और सैनिकों की एक टुकड़ी मिडिल ईस्ट पहुंच भी गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका अब ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन करने की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें : मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं? इराक को मैसेज और ट्रंप के ‘मौत’ वाले दावे के बीच गहराया सस्पेंस

---विज्ञापन---

बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमले शुरू कर दिए थे. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद से लगातार ईरान पर हमले जारी हैं. ईरान के कई नेता और अधिकारी इन हमलों में मारे जा चुके हैं. ईरान पलटवार करते हुए लगातार इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा है. इसके साथ ही वह मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी तबाह कर रहा है.

First published on: Mar 30, 2026 06:23 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola