हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कनाडा में खालिस्तानियों की 'नापाक' हरकत, पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे को दी 'श्रद्धांजलि'

कनाडा के टोरंटो में खालिस्तान समर्थकों ने रैली निकाली है। बताया जा रहा है कि इस रैली का नेतृत्व इंद्रजीत सिंह गोसल कर रहा था।

विज्ञापन

Pro-Khalistan radical groups in Canada: कनाडा में खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी समूहों ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को श्रद्धांजलि दी है। दरअसल, 31 अगस्त को कुछ कट्टरपंथी समूहों ने वैंकूवर स्थित इंडियन कंसोल्यूट तक एक रैली निकाली। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इस रैली में कुछ झांकियां शामिल की गई थीं। इनमें से एक झाकी में एक बम से क्षतिग्रस्त कार में खून से लथपथ पूर्व सीएम की हत्या को दिखाया गया था।

इसके अलावा एक अन्य झांकी में हत्यारे दिलावर सिंह बब्बर को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें 31 अगस्त 1995 को पूर्व सीएम बेअंत सिंह की बम विस्फोट में हत्या हुई थी। चंडीगढ़ के सचिवालय पर यह आत्मघाती हमला दिलावर सिंह ने किया था। अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस मार्च की आलोचना कर रहे हैं।

दिलावर सिंह को बताया गया ‘शहीद’

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार झांकी में सीएम की तस्वीर के साथ लिखा था ‘बेअंत को बम से उड़ाकर मार डाला गया’। इसके अलावा उनके हत्यारे दिलावर सिंह बब्बर को शहीद लिखकर श्रद्धांजलि दी गई थी। दिलावर के बारे में इंग्लिश में human bomb sacrifice लिखकर उसे सम्मान दिया गया। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा है, लोग इस खबर को जमकर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पंजाब में शुरू होने जा रहा है ‘एक पौधा अपनी मां के नाम’ अभियान, कैबिनेट मंत्री ने दी डिटेल

टोरंटो में भी निकाली गई रैली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कनाडा के टोरंटो में भी खालिस्तान समर्थकों ने रैली निकाली है। बताया जा रहा है कि इस रैली का नेतृत्व इंद्रजीत सिंह गोसल कर रहा था। बता दें गोसाल सिख फॉर जस्टिस के महाधिवक्ता गुरपतवंत पन्नू के सहयोगी हैं। कनाडा मीडिया के अनुसार गोसल और हरदीप सिंह निज्जर भी एक-दूसरे के संपर्क में थे।

विज्ञापन

कोलंबिया में हुई थी निज्जर की हत्या

बता दें 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या की गई थी। वह अकसर खालिस्तान समर्थक बयान देता थे। भारत ने उसे आतंकवादी घोषित कर दिया गया था और उस पर प्रतिबंधित आतंकवादी समूह खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का मास्टरमाइंड बताया जाता था।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut की ‘इमरजेंसी पर मंडराया खतरा, इस राज्य में रिलीज नहीं होगी फिल्म?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola