हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पेरू में क्यों बैन हुई मिनीस्कर्ट? सरकार के फैसले का इस स्कैंडल से कनेक्शन

Peruvian Congress Bans Miniskirts: पेरू कांग्रेस ने महिला कर्मचारियों के लिए मिनीस्कर्ट समेत छोटे कपड़े पहनने पर पाबंदी लगा दी है। इस फैसला का कनेक्शन सेक्स स्कैंडल से है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

Peruvian Congress Bans Miniskirts: पेरू में मिनी स्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध लग चुका है। पेरू कांग्रेस ने महिला कर्मचारियों के मिनीस्कर्ट, शॉर्ट्स, जींस समेत छोटे कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। खबरों की मानें तो सरकार ने एक बड़े सेक्स स्कैंडल को छिपाने के लिए यह फैसला लिया है। इस फैसले के तार एंड्रिया विडाल की मौत से भी जोड़े जा रहे हैं।

कब खुली सेक्स स्कैंडल की पोल

दरअसल पिछले साल दिसंबर में पेरू कांग्रेस के कानूनी और संवैधानिक कार्यालय की पूर्व सलाहकार एंड्रिया विडाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद ही पेरू में एक बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ था। खबरों की मानें तो विडाल इस सेक्स स्कैंडल का अहम हिस्सा थीं, जो अलग-अलग लड़कियों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के पास भेजा करती थीं।

यह भी पढ़ें- Red Note क्या? जो ले रहा TikTok की जगह! चीन को देख क्यों उड़े अमेरिका के होश

विज्ञापन

जॉर्ज साराविया का नाम आया सामने

विडाल की मौत के बाद दावा किया जाने लगा कि पूर्व सलाहकार जॉर्ज लुइस टोरेस साराविया भी इस सेक्स स्कैंडल में शामिल हैं। वही इस पूरे गिरोह को चला रहे हैं। हालांकि साराविया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि विडाल की हत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वहीं अब इस मामले को दबाने के लिए उन्होंने महिला कर्मचारियों के कपड़ों पर पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है। पेरू में कई लोगों ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई है।

सरकार को मिली खराब रेटिंग

पोलिंग फर्म इप्सोस की रिपोर्ट के अनुसार पेरू संसद को दुनिया में सबसे ज्यादा नापसंद किया जाता है। 82 प्रतिशत नागरिकों ने पेरू सांसदों के कार्यकाल का विरोध किया है। यही नहीं 84 प्रतिशत लोगों ने पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट को भी खराब रेटिंग दी है। पेरू में चुनाव कई बार पोस्टपोन हो चुके हैं। खबरों की मानें तो 2026 में पेरू में चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

महिला ने लगाया था आरोप

पेरू की संसद में 130 सदस्य हैं। आधे से ज्यादा सांसदों पर रिश्वतखोरी का आरोप है। कई नेताओं पर बलात्कार का भी आरोप लगा है, जिसकी जांच चल रही है। बता दें कि जनवरी की शुरुआत में ही एक 31 वर्षीय महिला ने क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी के जोस जेरी पर रेप का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि जेरी ने अपने घर में महिला का बलात्कार किया था। वहीं कांग्रेस नेता एडविन मार्टिनेज भी जेरी के समर्थन में उतर आए थे। तभी से इस विवाद ने तूल पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें- टिकटॉक… हमास और अवैध प्रवासियों पर ट्रंप का रुख! शपथ के बाद क्या होगा बड़ा फैसला?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola