---विज्ञापन---

गैजेट्स

Red Note क्या? जो ले रहा TikTok की जगह! चीन को देख क्यों उड़े अमेरिका के होश

Red Note App to replace TikTok: टिकटॉक बैन करना अमेरिकी सरकार के लिए ही मुसीबत का सबब बन चुका है। अमेरिका के लोगों ने एक नए चाइनीज ऐप का रुख कर लिया है, जहां चीन की लाइफस्टाइल देखकर उनके होश उड़ गए हैं।

Red Note App to replace TikTok: अमेरिका में टिकटॉक को बैन करने की खबर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। चीनी ऐप होने के कारण अमेरिकी सरकार ने टिकटॉक पर पाबंदी लगा दी है। बीते दिन यानी 19 जनवरी को अमेरिकन्स चाहकर भी टिकटॉक नहीं खोल सके। सभी को लगा शायद अब अमेरिकन्स टिकटॉक की बजाए इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल करेंगे। मगर इसी बीच अमेरिका में एक नया चाइनीज ऐप अचानक से पॉपुलर हो गया है।

Xiaohongshu ऐप

दरअसल टिकटॉक का अमेरिका में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा था। ज्यादातर अमेरिकन्स टिकटॉक पर काफी एक्टिव रहते थे। ऐसे में टिकटॉक बंद होने के बाद अमेरिका के लोगों ने नए चीनी ऐप का रुख कर लिया। इसका नाम ‘Xiaohongshu’ है, जिसे अंग्रेजी में रेड नोट कहा जा रहा है। कई अमेरिकन्स ने रेड नोट ऐप पर वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- TikTok Ban: पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप पर बैन, यूजर्स को दिखने लगा ये मैसेज

---विज्ञापन---

रोड नोट पर दिखी चीन के लोगों की लाइफस्टाइल

रेड नोट ऐप के इस्तेमाल ने अमेरिकी सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। रेड नोट ऐप पर चीनी लोगों की लाइफस्टाइल देखकर अमेरिका के लोग भी हैरान रह गए हैं। रेड नोट ऐप का इस्तेमाल करने के बाद पहली बार अमेरिकन्स को पता चला है कि चीनी लोगों की लाइफस्टाइल कैसी है? रेड नोट पर चीन के लोगों की आलीशान जिंदगी देखने के बाद ज्यादातर अमेरिकन्स के होश उड़ गए हैं। उनका कहना है कि ‘अमेरिकन ड्रीम’ तो चीन के लोग एन्जॉय कर रहे हैं।

क्या है ‘अमेरिकन ड्रीम’?

बता दें कि ‘अमेरिकन ड्रीम’ अंग्रेजी शब्द का एक फ्रेज है, जिसका मतलब होता है आलीशान जिंदगी। अमेरिका के लोग अच्छी लाइफस्टाइल को ‘अमेरिकन ड्रीम’ कहते हैं। मगर रेड नोट देखने के बाद उन्हें लग रहा है कि उनसे अच्छी जिंदगी चीन के लोगों की है।

---विज्ञापन---

एलन मस्क की मां भी एक्टिव

अब सवाल यह है कि रेड नोट पर दिखने वाली चीजें क्या वाकई चीन की सच्चाई है? तो इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क की मां माय मस्क भी अपना ज्यादातर समय चीन में बिताती हैं। उनका नाम चीन के मशहूर इंफ्लूएंसर में शामिल है। माय मस्क भी रेड नोट ऐप पर एक्टिव हैं। इसके अलावा किम कार्दशियन और मारिया कैरी जैसी हस्तियां भी इस ऐप पर मौजूद हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- iPhone में आ रहे हैं ये 3 धांसू फीचर्स, एक तो मिस नहीं होने देगा पार्टनर का मैसेज

First published on: Jan 20, 2025 10:13 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola