Paris Olympic News: 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे ओलंपिक में कत्लेआम की धमकी देने वाला कथित हमास आतंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में हमास का कथित आतंकी पेरिस की सड़कों पर खून बहाने की धमकी दे रहा है। वीडियो के जारी होते ही पेरिस ओलंपिक एडमिनिस्ट्रेशन सकते में आ गया।
वीडियो में आतंकी गहरे रंग के कपड़े पहने हुए है और छाती पर फिलीस्तीन का झंडा लगा है। कथित आतंकी कह रहा है कि पेरिस में खून की नदियां बहेंगी। वीडियो का अंत उस व्यक्ति के साथ होता है, जिसके हाथ में नकली कटा हुआ सिर दिखता है। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई का पता चल गया है।
क्या है वीडियो की सच्चाई
एनबीसी न्यूज के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्चर्स ने अपने फैक्ट चेक में कहा है कि वायरल वीडियो रूस से जुड़े डिसइनफॉर्मेंशन कैंपेन का हिस्सा है। इसका मकसद पेरिस ओलंपिक के आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करना है। हमास के आधिकारिक प्रवक्ता इज्जत अल रशीक ने वीडियो को फर्जीवाड़ा बताया है।
एनबीसी न्यूज ने माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्चर्स से वीडियो की सच्चाई का पता लगाने को कहा था। माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट एनालिसिस सेंटर ने वीडियो का रिव्यू करने के बाद कहा कि वीडियो रूस के डिसइनफॉर्मेंशन ग्रुप का है। वीडियो के डिटेल्स यूक्रेन से जुड़े पहले वीडियो से मैच करते हैं।
ये भी पढ़ेंः जुलाई की इस तारीख को था दुनिया का अब तक का सबसे गर्म दिन, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
बीते अक्टूबर में वायरल हुए वीडियो में ग्रे बैकग्राउंड में खड़े कई लड़ाकों ने हथियारों की नई खेप के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का धन्यवाद किया था। वीडियो के सामने आने के बाद ये चर्चा चल पड़ी थी कि यूक्रेन ने हमास की मदद की है।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल वायरल वीडियो में एक व्यक्ति चेहरे पर स्कॉर्फ बांधे हुए डार्क ग्रे बैकग्राउंड में फ्रांस की जनता और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को संबोधित करते हुए ओलंपिक के दौरान पेरिस की सड़कों पर कत्लेआम की धमकी देता है। अरबी भाषा में उसने कहा, ‘हमास और इजरायल की लड़ाई में फ्रांस ने इजरायल का समर्थन किया है। इजरायली एथलीट्स का स्वागत कर रहा है।’
यह फर्जी वीडियो रविवार को सबसे पहले ‘हमास फाइटर’ नाम के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। इस अकाउंट की शुरुआत जनवरी में हुई थी, जिसने बहुत कम ट्वीट किए हैं। फ्रांस के सुरक्षा अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया है कि ओलंपिक के आयोजन के लिए पेरिस में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।
संबंधित खबरें
अल नीनो से दुनिया के मौसम में बदलाव
7 mins agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
2 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
4 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
4 hrs agoLIVE: 'जब तक CEC इस्तीफा नहीं देगा, आंदोलन जारी रहेंगे', बोले राहुल गांधी
5 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
6 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
16 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
19 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
20 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines