200 पैसेंजर एक साथ बीमार, सुहाना सफर दर्द में बदला; ऐसा क्या हुआ जो अचानक क्रूज पर मचा हाहाकार

Passengers Face Health Problems: क्रूज शिप का सुहाना सफर पैसेंजरों के लिए अचानक दर्दभरे अनुभव में बदल गया। क्योंकि वे शिप पर जाते ही बीमार पड़ गए थे। सफर के दौरान उन्हें मजा लेने की बजाय केबिन में दिन बिताने पड़े। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Cruise Ship Paasengers Feel Sick

क्रूज शिप पर गंदगी होने के कारण परेशानी हुई।

Cruise Passengers Sick due to Food Poisoning: ब्रिटेन में समुद्र के बीच खड़े क्रूज पर अचानक हाहाकार मच गया। क्योंकि एक साथ 200 पैसेंजर्स बीमार पड़ गए थे। उन्हें उल्टी और दस्त लगे थे, जिसके चलते उनका सुहाना मस्ती से भरा सफर दर्द भरे सफर में बदल गया। बीमार पड़े पैसेंजरों को सफर के बीच कई दिन अपने केबिन में ही रहना पड़ा। ड्रीम पी एंड ओ कैनरी आइलैंड्स क्रूज पर सवार यात्रियों ने क्रूज एयरलाइन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

विज्ञापन

क्योंकि लग्जरी क्रूज शिप एमवी वेंचुरा पर वे बीमार पड़ गए और सफर का लुत्फ नहीं उठा सके। इसके के लिए क्रूज एयरलाइन और उसके द्वारा किए गए खराब इंतजाम जिम्मेदार हैं। अप्रैल महीने की घटना है। क्रूज शिप में सवार होने के बाद यात्रियों को उल्टी और दस्त लगने की समस्या हुई। मेडिकल टेस्ट में नोरोवायरस के प्रकोप का खुलासा हुआ तो पैसेंजरों ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

साफ-सफाई नहीं होने से खाना भी प्रदूषित हुआ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रूज शिप की सफाई न होने के कारण खाना भी प्रदूषित हुआ, जिससे नोरोवायरस फैला और पैसेंजर बीमार पड़े, हालांकि उन्हें आश्वासन दिया गया कि जहाज को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है, लेकिन कई पैसेंजरों ने क्रूज शिप पर सफर करने के दौरान पेट में कीड़े होने की समस्या का सामना किया। पैसेंजरों के वकील जतिंदर पॉल ने कहा कि उनके क्लाइंट भी क्रूज पर बीमार पड़े थे।

विज्ञापन

नोरोवायरस विशेष रूप से अप्रिय बीमारी है और कुछ मामलों में यह बहुत गंभीर साबित हो सकती है। 27 साल की नर्स जेसिका बर्ड और उनकी 86 साल की दादी सिंथिया डेविस ने 10 दिन क्रूज पर बिताए। वे 20 अप्रैल को साउथेम्प्टन में क्रूज शिप पर सवार हुई थीं, लेकिन 6 दिन बाद ही जेसिका को उल्टी और दस्त लग गए। उसने अपनी दादी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई, जिन्हें चलने-फिरने में समस्या थी, उन्हें दूसरे केबिन में ले जाया गया।

विज्ञापन

2 और पैसेंजर्स उल्टी-दस्त लगने से परेशान हुए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेसिका की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे क्वारंटीन कर दिया गया और ड्रिप लगा दी गई। शिप के डॉक्टर ने उसे सीने में दर्द की शिकायत होने पर दिल की स्थिति जानने के लिए ईसीजी मॉनिटर से भी जोड़ा। वह सफर के पूरे 4 दिन बीमार रही और सफर से लौटने के बाद भी वह 3 दिन तक अपने काम पर नहीं जा पाई। जेसिका ने शिकायत कि उनके लिए यह 10 दिन का सफर बेहद खास था, लेकिन यह बुरा सपना साबित हुआ।

2 अन्य पैसेंजर्स जिल और एंड्रयू बॉन्ड 11 मई को जहाज पर सवार हुए। यह यात्रा उनकी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए थी। जिल और एंड्रयू का कहना है कि उन्हें P&O से एक ईमेल मिला था, जिसमें कहा गया था कि उनकी यात्रा 90 मिनट की देरी से होगी, क्योंकि कर्मचारी साउथेम्प्टन में जहाज की सफाई कर रहे थे, लेकिन शिप पर जाने के बाद 67 वर्षीय जिल को उल्टी और दस्त लग गए।

विज्ञापन

पैसेंजरों ने सफर को दुखद और खराब बताया

एंड्रयू बताते हैं कि 2 दिन बाद उनकी तबियत भी खराब हो गई और हालत में सुधार होने तक दोनों ने 5 दिन अपने केबिन में बिताए। एंड्रयू ने कहा कि यह उनकी शादी की सालगिरह के लिए विशेष छुट्टी थी, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसा होगा। जहाज की सफाई होने के कारण सफर लेट होने वाला ईमेल पढ़कर समझ लेना चाहिए था कि चिंता की बात है। फिर जब वे जहाज पर चढ़े तो अन्य लोगों के साथ लाउंज में इंतजार करना पड़ा, क्योंकि केबिन तैयार नहीं थे। हम पहले भी क्रूज पर जा चुके हैं, लेकिन स्वच्छता के मामले में यह निश्चित रूप से सबसे खराब अनुभव था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ