---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

लैंड स्लाइड का खौफनाक वीडियो, 2000 से ज्यादा लोग जिंदा दफन; पापुआ न्यू गिनी में तबाही का मंजर

Papua New Guinea Landslide Video Viral: अमेरिका के द्वीप पापुआ न्यू गिनी में हुए लैंडस्लाइड की वीडियो सामने आया है। करीब 2000 लोगों के जिंदा दफन होने जानकारी संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में दी गई है। करीब 6 गांव पूरी तरह खत्म हो गए हैं।

---विज्ञापन---

Papua New Guinea Landslide Latest Update: अमेरिका के समुद्री द्वीप पापुआ न्यू गिनी में गत 24 मई को भीषण भूस्खलन (Landslide) हुआ था, जिसके मलबे के नीचे करीब 2000 से अधिक जिंदा दफन हो गए हैं। 6 गांव तबाह हुए हैं और हजारों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लोगों के घर, स्कूल, अस्पताल, पेट्रोल पंप पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। लैंड स्लाइड का वीडियो सामने आया है।

ABC की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, लैंड स्लाइड पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से करीबी 600 किलोमीटर (370 मील) उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुआ था। भारतीय समयानुसार 24 मई की सुबह करीब 3 बजे पहाड़ दरके और तलहटी में बसे गांवों को मलबे और कीचड़ ने अपनी चपेट में ले लिया। राष्ट्रीय आपदा केंद्र के अधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में यह जानकारी दी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:3 सेकेंड में जिंदा जले 67 लोग, रनवे पर मलबा और लाशें बिखरीं; इमरजेंसी लैडिंग करते समय प्लेन बिजली की तारों से टकराया

5 शव मिले, छठे पीड़ित का पैर बरामद हुआ है

संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में बताया गया है कि भूस्खलन में 2000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। इमारतों, खेतों, बाग बगीजों को बड़ा नुकसान हुआ है। देश की आर्थिक जीवन रेखा पर काफी प्रभाव पड़ा है। शनिवार को ग्रामीण पापुआ न्यू गिनी में राहत और बचाव दलों को खोज और बचाव कार्य करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मलबे की चपेट में आए गांव खत्म हो गए हैं।

---विज्ञापन---

आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, लेकिन कई लोगों की जान चली गई है। प्रभावित क्षेत्र में 3 गांव बसे थे, जिनमें लगभग 4,000 लोग रहते थे। जहां आपदा हुई थी, वहां के प्रांतीय प्रशासक सैंडिस त्साका ने भी घनी आबादी वाले क्षेत्र में लोगों की मौत होने की संभावना जताई है। स्थानीय अधिकारियों ने शुरू में मरने वालों की संख्या 100 या उससे अधिक होने का अनुमान लगाया था। रविवार तक केवल 5 शव और छठे पीड़ित का एक पैर बरामद किया गया था।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:13 मीटर लंबे नाखून, 25 साल से नहीं कटवाए; कौन है वो महिला? जिसने गिनीज बुक में दर्ज कराया वर्ल्ड रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के बहुत बड़ा होने का दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पापुआ न्यू गिनी में जीवित बचे लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। माउंट मुंगालो पहाड़ का एक हिस्सा ढहा है। मानवीय एजेंसी केयर इंटरनेशनल के कंट्री निदेशक जस्टिन मैकमोहन ने कहा कि जीवित बचे लोगों को भोजन, पानी और आश्रय उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें रहने के लिए सुरक्षित जगह भी उपलब्ध करानी होगी।

अधिकारियों के अनुसार, घर, छोटे-छोटे ऑफिस, गेस्ट हाउस, स्कूल और गैस स्टेशन सहित कई अस्पताल भी दफन हो गए। सरकार स्वास्थ्य कर्मियों को भेज चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारी सहायता मुहैया करा रहे हैं, लेकिन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र इतना बड़ा है कि मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना ही नहीं है। बता दें कि पापुआ न्यू गिनी उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है, लेकिन यह द्वीप समुद्र तल से 2,000 मीटर (6,600 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:7000 फीट ऊंचाई, जिंदा जले 273 पैसेंजर्स; जहाज में भीषण आग लगी और ब्लास्ट के साथ फट गया आसमान में

First published on: May 27, 2024 01:59 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola