ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ओर से आतंकी ठिकानों पर किए गए एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की नाकाम कोशिश की थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ढांचे और एयरबेस को क्षतिग्रस्त कर दिया था तब पूरी दुनिया ने माना कि भारत ने अपने दुश्मन को करारा जवाब दिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस करारी शिकस्त को जीत बताने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस झूठी जीत पर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को प्रमोशन देते हुए फील्ड मार्शल भी बना दिया। हालांकि ,पाकिस्तान में कोई भी इस झूठ को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सीनेटर उमर फारूक ने नेशनल असेंबली के भीतर इस झूठ का भंडाफोड़ कर दिया है।
क्या कहा उमर फारुक ने?
पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में बोलते हुए सीनेटर उमर फारूक ने कहा कि हम हिंदुस्तान को लेकर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन हमारी अपनी संस्थाओं को लेकर कोई बात क्यों नहीं की जाती है? उन्होंने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचार का मुद्दा उठाया और कहा कि हम उनसे क्यों नहीं पूछते कि आप वहां क्या कर रहे हो? उन्होंने सवाल उठाया कि बलूचिस्तान में आम लोगों पर जुल्म ढाने वाली सेना आखिरकार भारत के हमले को रोकने में क्यों नाकाम हो गई? उन्होंने आसिम मुनीर के प्रमोशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घोषणा अगले दिन शाम को ताजपोशी कर दी गई, आखिर आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने की इतनी जल्दबाजी क्या थी? उन्होंने आगे कहा कि ‘भारत चकलाला एयरबेस तक आके ठोक गया। हमारा आर्मी GHQ इसके पास में ही था। कोई (फौज से) ये नहीं पूछ रहा कि भारत इतना अंदर तक कैसे आ गया?”
पाकिस्तान आर्मी पर उठाए सवाल
उमर फारूक ने कहा, किसी ने ये नहीं पूछा कि GHQ (आर्मी हेडक्वार्टर) से 5 किलोमीटर दूर चकलाला (नूर खान) एयरबेस तक भारत का ड्रोन कैसे पहुंचा? ये धमाका कैसे हुआ? अगर हमारे यहां तक आ सकता है तो इसके लिए तो हमें अफसोस है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए ज्वाइंट सेशन होना चाहिए। ज्वाइंट सेशन की इजाजत से हमारे मुल्क को लड़ना चाहिए। फारूक ने सदन में पूछा, ‘अगर एक ड्रोन इतनी दूर तक आकर हमला कर सकता है तो ये हमारी सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी नहीं तो और क्या है?’
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा था कि आतंकियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत ने वादा निभाया और आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, जिनमें जिनमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का भाई भी शामिल था।
संबंधित खबरें
इजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
33 mins agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 hr agoLIVE: बिहार के बेगूसराय में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लापता की तलाश जारी
3 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
3 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
3 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
11 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
19 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
19 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
21 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines