Karwa Chauth Beauty Tips: आखिरी समय में याद आया स्किन केयर? चेहरे को फ्रेश दिखाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर आप कल पार्लर जाना भूल गई हैं तो उदास न हों क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से चेहरा फ्रेश लगेगा. खास बात यह है कि इसके लिए आपको मार्केट से प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

karwa chauth 2026 instant glowing makeup tips for women

अपनी स्किन के अनुसार माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें. Image Credit- AI

करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए खास होता है, क्योंकि वो अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद देखकर ही खाना खाती हैं. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और अपने लुक को खूबसूरत बनाती हैं. हालांकि, साड़ी, गहने और मेकअप की तैयारी तो पहले से हो जाती है, लेकिन कई बार स्किन केयर करना भूल जाती हैं. ऐसे में अगर करवा चौथ के दिन आपको भी अपनी स्किन की देखभाल करने का ख्याल आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों की मदद से आप चेहरे को फ्रेश और चमकदार लुक दे सकती हैं. आप किचन में मौजूद हल्दी, बेसन या फिर दूध की मदद से मास्क तैयार कर सकती हैं, जिसे चेहरे पर निखार के लिए लगाया जाता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए इंस्टेंट स्किन केयर रूटीन | Karwa Chauth Skin Care Routine 

चेहरे को करें साफ

स्किन केयर की शुरुआत चेहरे की सफाई से करें. अपनी स्किन के अनुसार माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें और चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और तेल हटाने में मदद मिलती है. ध्यान रखें कि चेहरा धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे स्किन रूखी हो सकती है.

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

चेहरे को फ्रेश दिखाने के लिए स्किन का हाइड्रेटेड रहना जरूरी है. फेस वॉश के बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे स्किन मुलायम महसूस होती है और मेकअप भी बेहतर तरीके से लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

ठंडे कपड़े से दें चेहरे को राहत

अगर चेहरा थका हुआ या थोड़ा सूजा हुआ दिख रहा है तो साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर कुछ मिनट चेहरे पर रखें. इससे स्किन को ठंडक मिल सकती है और चेहरे की सूजन भी कम हो जाएगी. बर्फ को सीधे स्किन पर रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है.

शीट मास्क से पाएं हाइड्रेटेड लुक

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो पहले से इस्तेमाल किए हुए और स्किन को सूट करने वाले शीट मास्क का इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है. यह स्किन को नमी देने में मदद कर सकता है. पैक पर लिखी चीजों के हिसाब से मास्क लगाएं और कुछ देर के रखने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. वरना आप हल्दी, बेसन और दूध की मदद से मास्क तैयार करके लगा सकती हैं. इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर चेक करें और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा साफ करें.

विज्ञापन

होंठों की देखभाल भी है जरूरी

चेहरे के साथ होंठों को नजरअंदाज न करें और अगर होंठ रूखे हैं, तो उन पर लिप बाम लगाएं. इसके बाद अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाकर लुक पूरा कर सकती हैं. मुलायम होंठ मेकअप को ज्यादा साफ-सुथरा दिखाने में मदद करते हैं.

आखिरी समय में इन गलतियों से बचें

त्योहार के दिन चेहरे पर निखार लाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

विज्ञापन
  • पहली बार कोई नया स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें. 
  • चेहरे पर तेज स्क्रब या केमिकल पील का इस्तेमाल करने से बचें. 
  • चेहरे पर हुए मुंहासों को दबाने या बार-बार चेहरे को छूने से बचें. 
  • स्किन पर जलन होने पर तुरंत प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर दें.
  • दिन में बाहर निकलना हो तो सनस्क्रीन लगाएं और चेहरे पर कोई नया प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें.

इसे भी पढ़ें- करवा चौथ की पूजा के लिए बेस्ट हैं ये रंगोली डिजाइन, मिनटों में बन जाएगा खूबसूरत आंगन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ