Lucky Zodiac Sigs: आज करवा चौथ पर बन रहे शुभ संयोग, इन 4 राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि, करेंगे तरक्की
Karwa Chauth 2026 Today: आज 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को करवा चौथ का व्रत है. करवा चौथ व्रत पर ग्रहों के संयोग से कई शुभ योग बन रहे हैं. इन योग के बनने से राशियों के जीवन पर प्रभाव होगा.

Lucky Zodiac Sigs: आज करवा चौथ के दिन बुध और शुक्र ग्रह के तुला राशि में होने से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है. तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र के होने से त्रिग्रही योग बन रहा है.
करवा चौथ भाग्यशाली राशियां
2 / 6त्रिग्रही योग और लक्ष्मी नारायण योग बनने के साथ ही चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा का होना वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुभ माना जाता है. आज का दिन वृषभ, मिथुन, धनु और कुंभ राशि के लिए शुभ रहेगा.
वृषभ राशि
3 / 6वृषभ राशि के लोगों को करवा चौथ पर बन रहे शुभ संयोग से आर्थिक लाभ मिल सकता है. आप लोगों की कमाई में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध अच्छे होंगे. रिश्तों में नजदीकियां आएंगी. आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएं.
मिथुन राशि
4 / 6करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. मिथुन राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. आप लोगों को कमाई के नए अवसर मिलेंगे. प्रेम संंबंध अच्छे होंगे. ये भी पढ़ें - Karwa Chauth Vrat Today: चांद नहीं दिखा तो, कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
धनु राशि
5 / 6धनु राशि के लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. करियर में तरक्की करेंगे. रिश्तों में आपका भरोसा बढ़ेगा.
कुंभ राशि
6 / 6कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है. व्यापरियों के लिए समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.