Saudi Airlines Plane Fire In Pakistan : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पेशावर एयरपोर्ट पर गुरुवार को सऊदी एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में भीषण आग लगी थी, जिससे 10 यात्री घायल हो गए। बाकी यात्रियों को बाहर निकालने के लिए विमान का आपतकालीन दरवाजा खोला गया। बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
एक फ्लाइट सऊदी अरब से उड़ान भरी और पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। बताया जा रहा है कि पेशावर में उतरते समय विमान की लैंडिंग गियर में अचानक से आग लग गई। लैंड होने के बाद फ्लाइट से धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए।
यह भी पढे़ं : ‘जूते चाटने में सबसे आगे हैं इमरान खान’, किस बात पर कसा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने तंज?
इमरजेंसी गेट से निकले यात्री
सूचना पर एयरपोर्ट के बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और कैबिन क्रू के सदस्यों एवं यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना को लेकर पेशावर एयरपोर्ट की ओर से अभीतक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
यह भी पढे़ं : कौन है पाकिस्तान का सबसे ‘अमीर भिखारी’? संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
विमान में सवार थे 276 यात्री और 21 क्रू मेंबर
आपको बता दें कि सऊदी एयरलाइंस के विमान 792 में यह हादसा हुआ, जिसमें 276 यात्री और 21 क्रू मेंबर सवार थे। ये भी कहा जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान फ्लाइट का टायर फट गया था, जिससे आग लग गई।
संबंधित खबरें
'बहुत अच्छे विचार...', रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने की कोशिशों पर पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ
5 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
17 mins ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 hr agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
1 hr ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
9 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
9 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
15 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
16 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines