ईरान-अमेरिका मध्यस्थता में पाकिस्तान आउट! Iran से सीधे बातचीत कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप

इस्लामाबाद में दो दौर की बातचीत फेल होने के बाद ईरान और अमेरिका का भरोसा पाकिस्तान से उठ गया है। अब अमेरिका ईरान से सीधे बातचीत कर रहा है। यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Pakistan out of Iran US mediation

ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। दोनों देशों की बीच सीजफायर की भूमिका निभाने का प्रयास करने वाले पाकिस्तान को अब दरकिनार कर दिया गया है। इस्लामाबाद में दो दौर की बातचीत फेल होने के बाद ईरान और अमेरिका का भरोसा पाकिस्तान से उठ गया है। अब अमेरिका ईरान से सीधे बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन

अल जज़ीरा के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अब पाकिस्तान में वार्ता करने के बजाय ईरान के साथ फोन पर बातचीत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ईरान के साथ वार्ता में काफी सुधार हुआ है। वहीं ईरानी सांसद इब्राहिम रेज़ाई ने कहा कि पाकिस्तान ने मध्यस्थ के रूप में अपनी विश्वसनीयता खो दी है और वह अमेरिका के सामने झुक रहा है। हालांकि, इब्राहिम रेज़ाई ने यह भी कहा कि भले ही पाकिस्तान एक अच्छा मित्र और पड़ोसी है, लेकिन अविश्वास के कारण वह वार्ता के लिए उपयुक्त मध्यस्थ नहीं है।

विज्ञापन

भारत और ईरान की भी हुई बात

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार शाम को टेलीफोन पर बातचीत की। खबरों के अनुसार, दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर चर्चा की, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। बातचीत के दौरान, अराघची ने डॉ. जयशंकर को इस मुद्दे के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

ईरान के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, वार्ता में युद्धविराम, द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्थिति से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के नेताओं ने वर्तमान स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और भविष्य में आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ