ईरान में 85 दिनों बाद बहाल हुआ इंटरनेट, राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिए आदेश

ईरान में 85 दिनों तक चले इंटरनेट ब्लैकआउट के बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश दिया है. लंबे समय से दुनिया से कटे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है.

Iran Restores Internet

Credit: Social Media

विज्ञापन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने 85 दिनों तक चले इंटरनेट ब्लैकआउट के बाद देश में इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश दिया है. इस फैसले के बाद ईरान के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि लंबे समय से वो दुनिया के बाकी हिस्सों से लगभग कट चुके थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री और सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पेजेशकियन ने इंटरनेट बहाली के लिए ऑफिशियल मंजूरी दे दी है. ये फैसला साइबर स्पेस से जुड़े उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया.

ये भी पढ़ें: ईरान के साथ अब होगी ‘आर-पार’ की बात, डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन!

विज्ञापन

कब हुआ बैन?

जनवरी 2026 में देशभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा चिंताओं के बीच सरकार ने इंटरनेट पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे. इसके बाद आम लोगों की पहुंच ग्लोबल इंटरनेट तक लगभग खत्म हो गई थी. कई जगह सिर्फ सरकारी इंट्रानेट या सीमित वेबसाइट्स ही चल रही थीं. इंटरनेट बंद होने से ईरान में ऑनलाइन कारोबार, पढ़ाई और संचार व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा. हजारों छोटे बिजनेस प्रभावित हुए और लोगों को सोशल मीडिया व मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल करने में भारी परेशानी हुई. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कुछ लोग महंगे VPN और वैकल्पिक तकनीकों के जरिए ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे थे.

क्यों लिया गया फैसला?

ईरान की सरकार लंबे समय से इंटरनेट सेंसरशिप और सोशल मीडिया नियंत्रण को लेकर अंतरराष्ट्रीय आलोचना झेलती रही है. मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि इंटरनेट ब्लैकआउट का इस्तेमाल विरोध प्रदर्शनों और सरकारी कार्रवाई की जानकारी बाहर जाने से रोकने के लिए किया गया. हालांकि अब इंटरनेट बहाली का आदेश दे दिया गया है, लेकिन ये साफ नहीं है कि पूरे देश में सामान्य इंटरनेट सेवा पूरी तरह कब तक शुरू होगी. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार आगे भी इंटरनेट पर नियंत्रण बनाए रख सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ