Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर में जिस एयरबेस को भारत ने किया तबाह, उसे दोबारा बनाने में पस्त पाकिस्तान; किया ध्वस्त

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त पाकिस्तान के मुरिद एयरबेस की एक अहम इमारत को आखिरकार गिरा दिया गया है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि कई महीनों तक मरम्मत की कोशिशों के बाद भी इमारत को बचाया नहीं जा सका.

Author
Edited By : Varsha Sikri Updated: Mar 10, 2026 21:13
Pakistan Murid Airbase
Credit: News24

साल 2025 में भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, उसके जख्म अब भी पाकिस्तान पर दिखाई दे रहे हैं. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान ने अपने मुरिद एयरबेस की उस खास इमारत को पूरी तरह गिरा दिया है, जो भारतीय हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस इमारत को पहले ठीक करने की कोशिश की थी, लेकिन भार नुकसान की वजह से मरम्मत संभव नहीं हो सकी. आखिरकार सेना को इसे पूरी तरह ध्वस्त करने का फैसला लेना पड़ा.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में ‘तेल संकट’ से हड़कंप, सरकारी दफ्तरों के पेट्रोल-डीजल भत्ते में कटौती, स्कूल-कॉलेज बंद

---विज्ञापन---

क्यों खास था मुरिद एयरबेस?

मुरिद एयरबेस पाकिस्तान एयरफोर्स के लिए बेहद अहम माना जाता है. यहां मौजूद बिल्डिंग को कमांड और कंट्रोल सेंटर बताया जाता है, जहां से ड्रोन और बाकी सैन्य गतिविधियों को कंट्रोल किया जाता था. विशेषज्ञों का मानना है कि इस इमारत के अंदर ड्रोन ऑपरेशन और सैन्य कम्युनिकेशन से जुड़े सिस्टम मौजूद थे. इसके अलावा एयरबेस के अंदर एक अंडरग्राउंड मिलिट्री फैसिलिटी भी होने का दावा किया गया था, जिसे भारतीय सेना ने निशाना बनाया था. दरअसल, भारत ने 10 मई 2025 की रात करीब 2 बजे से 5 बजे के बीच पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इन हमलों में पाकिस्तान के करीब 10 एयरबेस को निशाना बनाया गया था, जिनमें मुरिद एयरबेस भी शामिल था. हमले के बाद सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में इमारत की छत ध्वस्त दिखाई दी थी और आसपास बड़ा गड्ढा भी नजर आया था. इससे साफ था कि मिसाइल या किसी खास हथियार से हमला किया गया था.

कई महीनों तक चलती रही मरम्मत

हमले के बाद पाकिस्तान ने इमारत को ढकने के लिए बड़े तिरपाल का इस्तेमाल किया था और वहां मरम्मत का काम शुरू किया गया था. लेकिन अंदरूनी ढांचे को इतना नुकसान पहुंचा था कि इसे सुरक्षित बनाना संभव नहीं हो सका. हाल ही में सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में उस जगह पर मलबा और खुली जमीन दिखाई दे रही है, जिससे साफ है कि पूरी संरचना को गिरा दिया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, ये कदम इस बात का संकेत है कि हमले से इमारत को गंभीर और स्थायी नुकसान हुआ था. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर ये साफ माना जा रहा है कि मुरिद एयरबेस की यह इमारत अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 10, 2026 05:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.