1st In The World: इस देश में पेट्रोल से ज्यादा हो गईं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें क्या हैं कारण?

नॉर्वे में 2025 तक पेट्रोल-डीजल की कारों की बिक्री बंद हो जाएगी।भारत में साल 2040 तक पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री रोकने का लक्ष्य है।

Norway, Electric Cars, Petrol Cars, Subsidy on ev cars, free charging point

ev cars

विज्ञापन

Norway Has More Electric Cars Than Petrol: नॉर्वे ने देश में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। दरअसल, यहां सड़कों पर अब पेट्रोल से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां हो गई हैं। नॉर्वेजियन रोड फेडरेशन (OFV) के अनुसार देश में कुल 753905 पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले 754303 इलेक्ट्रिक गाड़ियां हो गई हैं। फेडरेशन का दावा है कि ऐसा करने वाला नॉर्वे विश्व का पहला देश बन गया है, ये सभी प्राइवेट गाड़ियां हैं।

विज्ञापन

पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कारों की रनिंग कॉस्ट कम

ओएफवी के निदेशक ओविंड सोलबर्ग थोरसेन ने इस बारे में कहा कि पैसेंजर कारों के बेड़े में ईवी से चलने वाली गाड़ियां तेजी से बढ़ रही हैं। जिससे गाड़ियों से होने वाले पॉल्यूशन को कम करने में मदद मिल रही है, वहीं, पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रनिंग कॉस्ट भी कम पड़ती है। बता दें यहां सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उन पर सब्सिडी दे रही है। यहां सार्वजनिक जगहों पर फ्री चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं।

नॉर्वे में ईवी कारों की संख्या हाइब्रिड से अलग

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार साल 2023 में आइसलैंड में कुल 18% इलेक्ट्रिक गाड़ियां थीं। इसके बाद चीन में 7.6% और फ्रांस में ये संख्या 4.1% थी। बता दें इस डेटा में इन देशों में मौजूद हाइब्रिड गाड़ियां भी शामिल हैं जबकि नॉर्वे के हालिया डेटा में ऐसा नहीं है, यहां मौजूद 754303 गाड़ियां पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं। दरअसल, हाइब्रिड गाड़ियां पेट्रोल और बैटरी दोनों पर चलती हैं।

नॉर्वे में 2025 तक पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री हो जाएगी बंद

जानकारी के अनुसार नॉर्वे में 2025 तक पेट्रोल-डीजल की कारों की बिक्री बंद हो जाएगी। बता दें इंडिया समेत दुनिया भर की सरकारों ने अपने-अपने देश में पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों की बिक्री बंद करने की योजना बनाई है। भारत में साल 2040 तक पेट्रोल और डीजल की कारों की बिक्री रोकने का लक्ष्य है। इसके अलावा पड़ोसी देश चीन ने 2035 में ही पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री बंद करने की प्लानिंग की है। इसके अलावा बेल्जियम में 2029 और 2030 में जर्मनी, ग्रीस, स्वीडन में इन गाड़ियों की बिक्री बंद करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ