ट्रंप की एलियन फाइल्स पर 'चीन के नास्त्रेदमस' की डरावनी भविष्यवाणी! UFO का असली सच जानकर चौंक गई दुनिया

Nostradamus Prediction: ट्रंप प्रशासन के यूएफओ खुलासे पर ‘चीन के नास्त्रेदमस’ कहे जाने वाले जियांग ज्यूकिन ने डरावनी भविष्यवाणी की है कि यह एलियंस नहीं, बल्कि समाज को तोड़ने की एक गहरी साजिश है.

Nostradamus Prediction on trump aliens file ufo

ट्रंप की एलियन फाइल्स पर डरावनी भविष्यवाणी क्या है?

Nostradamus Prediction: चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले मशहूर राजनीतिक विश्लेषक और शिक्षक प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन ने ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी की गई यूएफओ फाइल्स पर एक बेहद चौंकाने वाला और डरावना दावा किया है. जियांग ज्यूकिन अपनी उन सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा सत्ता में वापसी और अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच बड़े संघर्ष की बात पहले ही कह दी थी. अब ट्रंप सरकार द्वारा मई 2025 से यूएफओ और यूएपी से जुड़े गुप्त दस्तावेजों, वीडियो और तस्वीरों को सार्वजनिक किए जाने के बाद जियांग ने दुनिया को चेताया है. उनका कहना है कि इस खुलासे के पीछे असली कहानी एलियंस की नहीं है, बल्कि इसके जरिए समाज में बड़े अत्याचार होंगे और इंसानी सभ्यता पूरी तरह बिखर जाएगी.

विज्ञापन

एलियंस की बात सच है या झूठ?

एक इंटरव्यू के दौरान जियांग ज्यूकिन ने साफ कहा कि यूएफओ के पीछे एलियंस या किसी दूसरी दुनिया की तकनीक होने का दावा पूरी तरह बकवास और सिरपैर की बात है. उनके मुताबिक असल में कोई एलियंस नहीं हैं, बल्कि यह सब आम जनता का ध्यान भटकाने का एक सोचा-समझा तरीका है. ट्रंप प्रशासन ने अब तक दो बड़ी किश्तों में करीब 46 ऐसे वीडियो जारी किए हैं जिनमें सैन्य ठिकानों के ऊपर धातु के गोले और चमकते हुए अजीब ऑब्जेक्ट उड़ते दिख रहे हैं. जियांग का मानना है कि इस तरह के खुलासे लोगों को आर्थिक तंगी, राजनीतिक लड़ाई और समाज की वास्तविक समस्याओं से दूर ले जाकर एक काल्पनिक दुनिया में धकेल रहे हैं, जिससे समाज अंदर से खोखला हो जाएगा.

विज्ञापन

जियांग ने दुनिया को क्या चेतावनी दी है?

जियांग ने चेतावनी दी है कि इस तरह की कहानियों के असर से समाज कई टुकड़ों में बंटता जा रहा है. कोई यूएफओ के डर में जी रहा है, कोई एआई से डरा है तो कोई सरकारी साजिशों और जादुई शक्तियों पर भरोसा कर रहा है. लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से अलग-अलग डर के बुलबुले बनाकर सच्चाई से पूरी तरह मुंह मोड़ रहे हैं. उन्होंने इतिहास का उदाहरण देते हुए समझाया कि बड़े-बड़े साम्राज्य बाहरी हमलों से नहीं, बल्कि अपनी अंदरूनी कलह, थकान और आपसी विभाजन की वजह से तबाह हुए हैं. जब देश के लोग हकीकत का सामना करने के बजाय काल्पनिक कहानियों के पीछे छिपने लगते हैं, तो वह राष्ट्र अपने आप बेहद कमजोर और लाचार हो जाता है.

विज्ञापन

सर्न और एआई के पीछे छिपा है बड़ा खेल

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चीनी विश्लेषक ने सर्न (CERN) के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महाप्रोजेक्ट्स पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि सरकारें सिर्फ छोटे कणों को ढूंढने के लिए हजारों करोड़ डॉलर पानी की तरह नहीं बहा रही हैं, बल्कि इसके पीछे दूसरी दुनिया के पोर्टल खोलने की पुरानी थ्योरी जुड़ी हुई है. इतिहास में हमेशा से अमीर और ताकतवर एलीट वर्ग इंसानी समझ से परे जादुई या इंटर-डायमेंशनल ताकतों पर भरोसा करता आया है. ट्रंप सरकार का यूएफओ खुलासा अभी आगे भी जारी रहेगा, लेकिन वैज्ञानिकों की बहस के बीच जियांग जैसे जानकारों की यह बात सोचने पर मजबूर करती है कि इसका असली मकसद सच बताना है या समाज में अविश्वास की दरार पैदा करना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ