Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में 15 दिन का जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान चलाने का फैसला किया है. इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय विस्तार केंद्र में संपन्न हुई.
आज नई दिल्ली में भारत-अमेरिका के वार्ताकारों की अहम बैठक
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज मुंबई में व्यापार-उद्योग से जुड़ी बैठकों में शामिल होंगे और विभिन्न स्थलों के भ्रमण करेंगे. भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आज नई दिल्ली में दोनों देशों के वार्ताकारों की अहम बैठक होगी.
SC में पांच नए जज लेंगे शपथ
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए पांच नए जज मंगलवार को अपने पद की शपथ लेंगे. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट परिसर में इन नए जजों को शपथ दिलाएंगे. इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी. अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह जाएगा.
रूस ने लगाई एविएशन फ्यूल के निर्यात पर रोक
रूस ने विमानन ईंधन यानी एविएशन फ्यूल के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगा दी है. यह पाबंदी 30 नवंबर तक लागू रहेगी. रूसी सरकार ने देश के भीतर ईंधन की सप्लाई सामान्य रखने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है. क्रेमलिन ने सोमवार को इस रणनीति की घोषणा की. सरकार का कहना है कि इस फैसले का एकमात्र मकसद घरेलू बाजार में स्थिरता बनाए रखना है.
दो-तीन दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा. अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है. हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…