नेपाल सरकार ने पलटा फैसला, नेपाली नागरिकों को राहत; भारत से बिना शुल्क ला सकेंगे सामान

नेपाल सरकार ने नेपाल-भारत सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए निजी उपयोग के सामान लाने-ले जाने की सीमा में पांच गुना वृद्धि कर दी है. अब सीमा पार करने वाले यात्री 100 रुपये के बजाय 500 रुपये तक मूल्य के निजी उपयोग के सामान बिना किसी कस्टम शुल्क के ला और ले जा सकेंगे. पढ़ें अररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट.

nepal news

नेपाल सरकार ने नेपाल-भारत सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए निजी उपयोग के सामान लाने-ले जाने की सीमा में पांच गुना वृद्धि कर दी है. अब सीमा पार करने वाले यात्री 100 रुपये के बजाय 500 रुपये तक मूल्य के निजी उपयोग के सामान बिना किसी कस्टम शुल्क के ला और ले जा सकेंगे.

विज्ञापन

नेपाल के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नए नियम के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में कहा गया है कि स्थल सीमा नाकों से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को 500 रुपये तक के निजी उपयोग के सामान पर शुल्क-मुक्त सुविधा दी जाएगी. आवश्यकता और औचित्य के आधार पर संबंधित कस्टम अधिकारी इस सामान को बिना शुल्क के अनुमति प्रदान कर सकेंगे.

विज्ञापन

हालांकि, स्थल मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को अभी भी हवाई यात्रियों के समान सभी सुविधाएं प्राप्त नहीं होंगी, लेकिन इस संशोधन को सीमा क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है.

नेपाल सरकार ने भारत में अध्ययनरत नेपाली छात्रों को पहले से मिल रही विशेष सुविधा को भी यथावत रखा है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि मई 2025 में जारी अधिसूचना के तहत सीमा नाकों पर 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान लाने पर प्रतिबंध लगाया गया था. इस नियम के सख्त अनुपालन को लेकर नेपाल-भारत सीमा क्षेत्रों में कई स्थानों पर विरोध और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. यह मुद्दा नेपाल की संसद में भी जोर-शोर से उठाया गया था.

नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने संसद में कहा था कि यह नियम पिछली सरकार द्वारा लागू किया गया था और वर्तमान सरकार सीमा क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए इसमें संशोधन पर विचार कर रही है. उन्होंने सीमा क्षेत्रों के निवासियों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया था.

विज्ञापन

सरकार के इस नए फैसले का सीमा क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है. जानकारों का मानना है कि इससे सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और छोटे व्यापारियों की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ