किसे सौंपी जाए नेपाल की कमान? आपस में भिड़े Gen-Z प्रदर्शनकारी
किसे सौंपी जाए नेपाल की कमान? आपस में भिड़े Gen-Z प्रदर्शनकारी, राष्ट्रपति ने की अपील
Written By News24 हिंदी

नेपाल में प्रदर्शनकारियों के बीच मारपीट
Written By News24 हिंदी

नेपाल में प्रदर्शनकारियों के बीच मारपीट
नेपाल में अब अंतरिम मुखिया किसे बनाया जाए, इस पर मंथन चल रहा है। कई नामों पर चर्चा हो रही है। इसी को लेकर अब प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि काठमांडू के भद्रकाली स्थित नेपाल सेना के मुख्यालय के बाहर गुरुवार को Gen-Z प्रदर्शनकारियों के गुट आपस में भिड़ गए और हाथापाई भी हुई।
एक तरफ युवाओं का एक गुट पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहा था, वहीं दूसरी ओर काठमांडू के मेयर बालेन शाह और धारन के मेयर हरका संपंग के समर्थक मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
पहले तो नारेबाजी हुई और फिर देखते-देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई, जिससे सेना मुख्यालय के बाहर का इलाका तनाव का केंद्र बन गया। सुरक्षा बल हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रहे हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद कम से कम चार ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनके अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की सर्चा हुई है. काठमांडू के मेयर और रैपर बालेन्द्र शाह ‘बालेन’, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की, बिजली बोर्ड के पूर्व प्रमुख कुलमन घीसिंग और धरान के वर्तमान महापौर हरका राज संपांग राय उर्फ हरका संपांग के अंतरिम पीएम बनाने जाने की चर्चा हुई.
आक्रोश और हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 11 सितंबर को एक पत्र जारी कर लोगों से शांति बरतने की अपील की है. नेपाली भाषा में लिखे अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि “मैं संवैधानिक ढांचे के भीतर देश में मौजूदा कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं.” उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि, सेना और राष्ट्रपति के बीच नए प्रमुख के नाम पर चर्चा की जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: