अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट: भारतीय और नेपाली छात्र-छात्राओं को फर्जी सर्टिफिकेट देने के आरोप में नेपाल केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (CIB) ने विराटनगर नोबेल मेडिकल कॉलेज, काठमांडू मेडिकल कॉलेज के संचालक और नेपाली कांग्रेस के क्षेत्र संख्या 3 के सांसद डॉ. सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों में मच गया हड़कंप
इससे भारत और नेपाल दोनों ओर चिकित्सा जगत से जुड़े और मेडिकल के छात्र-छात्राओं सहित परिजनों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, भारतीय क्षेत्र सहित कई अन्य देशों के छात्र-छात्राओं के परिजनों द्वारा कथित बड़ी रकम डोनेशन देकर एडमिशन की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही हैं। CIB ने कई पुख्ता सबूत जुटाने के बाद नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सांसद को गिरफ्तार कर लिया। सीआईबी फिलहाल उनसे पूछताछ में जुट गई है।
कई मेडिकल संस्थाओं के मालिक
भारतीय क्षेत्र में भी चलने वाले कई मेडिकल कॉलेज के तार भी इस मामले में जुटे होने की चर्चाएं सीमा पार सूत्रों ने अनौपचारिक रूप से दी हैं। इसलिए सीमा पर तैनात भारतीय गुप्तचर व अन्य एजेंसियां भी सतर्क हैं। इस गिरफ्तारी से नेपाल के तराई इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। इंडिया की जाली डिग्री पर चीन से MBBS करने का भी मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सांसद नेपाल में कई मेडिकल संस्थाओं के मालिक हैं। इसके तार बिहार से भी जुड़ रहे हैं। उनके साथ बाकी आठ डॉक्टरों की भी गिरफ्तारी हुई है।
सांसद ने चीन में की एमबीबीएस
जानकारी के अनुसार, बिहार से फेक सर्टिफिकेट बनवाकर नेपाली कांग्रेस के सांसद ने चीन में एमबीबीएस कर ली। इसके बाद उन्होंने नेपाल में डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले कई संस्थान खोल दिए। सांसद डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने बिहार से हायर सेकेंड्री की डिग्री खरीदी और उसका इस्तेमाल चीन में हायर स्टडीज (MBBS) के लिए किया। नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) की एक टीम ने नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रतिनिधि सभा के सदस्य सुनील शर्मा को काठमांडू से गिरफ्तार कर लिया।
बिहार के फारबिसगंज से की थी एमबीबीएस
ये गिरफ्तारी नेपाल ने काठमांडू के गोलफुटार इलाके से की। गिरफ्तार डॉक्टरों पर एमबीबीएस के लिए जरूरी इंटरमीडिएट विज्ञान (आईएससी) की डिग्री भारत से फर्जी आधार पर हासिल करने का आरोप है। भारत से ली गई डिग्री के आधार पर चीन सहित दूसरे देशों से एमबीबीएस बनने की बात कही जा रही है। नेपाल पुलिस के अनुसार, डॉ. सुनील शर्मा ने एमबीबीएस की स्टडी से पहले बिहार के फारबिसगंज के देवराहा बाबा कॉलेज (बीडीबीकेएस) से 1994-1996 तक फारबिसगंज के देवराहा बाबा कॉलेज में I.Sc की पढ़ाई की थी। इंटरमीडिएट विज्ञान में उन्होंने 722 नंबर हासिल किए थे। नेपाल खुफिया एजेंसी सीआईबी समेत मेडिकल काउंसिल और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की जॉइंट टीम ने 2015 में जांच के दौरान उसे नकली पाया था। सांसद की गिरफ्तारी के बाद चिकित्सकों को भी फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया।
पटना बोर्ड ऑफिस में नहीं मिला दस्तावेज
ये मार्कशीट बिहार इंटरमीडिएट एजुकेशन काउंसिल पटना से जारी दिखाई गई। दो साल पहले सुनील शर्मा के सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन के लिए नेपाल से एक स्पेशल टीम फारबिसगंज और पटना के बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ऑफिस में गई थी। मगर पटना बोर्ड ऑफिस में इससे जुड़ा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। डॉ. शर्मा इसी सर्टिफिकेट के आधार पर एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए चीन गए और वहां से एमबीबीएस की पढ़ाई कर नेपाल लौटे।
नेपाल की खुफिया एजेंसी का ऑपरेशन
नेपाल पुलिस की खुफिया एजेंसी केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर एमबीबीएस की डिग्री लेने वालों के खिलाफ ऑपरेशन ‘क्वॉक’ चलाया था। जिसमें अब तक 59 डॉक्टरों को नेपाल मेडिकल काउंसिल के सहयोग से गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईबी के तत्कालीन प्रमुख प्रहरी नायब महानिरीक्षक नवराज सिलवाल की अगुवाई में अभियान की शुरुआत की गई थी। जांच में 109 डॉक्टरों के फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर एमबीबीएस करने की बात सामने आई थी। इसी लिस्ट में सबसे बड़े नाम के तौर पर नेपाली कांग्रेस के सांसद डॉ. सुनील शर्मा शुमार थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए सुनील शर्मा कुछ दिनों के लिए जापान चले गए थे। इसके बाद मामला ठंडा होने पर नेपाल लौटे।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
4 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
7 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
8 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
12 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
13 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines