---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, पुतिन ने दिया Order of St Andrew the Apostle

PM Narendra Modi Russia Visit : बीते आम चुनाव में जीत हासिलकर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी का विदेशों में जलवा अभी भी पहले जैसा ही बरकरार है। रूस यात्रा पर गए मोदी को आज वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है।

---विज्ञापन---

PM Narendra Modi In Russia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंड एंड्रयू द अपोस्टल (Order of St Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को एक कार्यक्रम में इस सम्मान से नवाजा। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय रूस की यात्रा पर हैं।

---विज्ञापन---

सम्मान ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आपसी विश्वास का है। मैं यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित करता हूं। यह सम्मान पूरे भारतवर्ष का है। मोदी ने कहा कि रूस और भारत के संबंध हर दिशा में मजबूत हुए हैं। यह सम्मान देते हुए पुतिन ने कहा कि मैं भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धता की कामना करता हूं।

---विज्ञापन---

रूसी विदेश मंत्री ने दौरे को बताया सफल

पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि यह यात्रा हर मायने में बहुत सफल है। उन्होंने (पीएम मोदी और पुतिन) द्विपक्षीय एजेंडा के हर मुद्दे पर बात की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्थिति के साथ जी20, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और संयुक्त राष्ट्र में हमारे सहयोग पर विचार-विमर्श किया है।

---विज्ञापन---

लावरोव ने कहा कि हमने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाने के समर्थन में आवाज उठाई है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह यात्रा दोनों देशों के हर क्षेत्र में संबंधों को एक सकारात्मक आयाम देगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के रूस दौरे पर हैं। साल 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की शुरुआत होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला रूस दौरा है।

क्या है रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान?

सोमवार को रूस पहुंचे मोदी का वहां जोरदार स्वागत हुआ था। जिस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से उन्हें आज नवाजा गया उसकी जड़ 1698 तक जाती है। साल 1698 में ईसा मसीह से प्रेरित रूस के पहले संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में जार पीटर द ग्रेट ने इसकी शुरुआत की थी। ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल सबसे अच्छे नागरिक या फिर सैन्य योग्यता के लिए दिया जाता रहा है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 09, 2024 06:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola