अमेरिका में मैसूर के एक टेक उद्यमी, उनकी पत्नी और बेटे की वाशिंगटन में उनके घर में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। कई रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। सूचना मिलते ही जिसके बाद पुलिस 129वें प्लेस साउथईस्ट स्थित पहुंची। इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को हत्या-आत्महत्या का संदेह
किंग काउंटी मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने सोमवार को पीड़ितों की पहचान 57 वर्षीय हर्षवर्धन किक्केरी के रूप में की, जो मैसूर के विजयनगर में मुख्यालय वाली रोबोटिक्स कंपनी होलोवर्ल्ड के सीईओ थे। उनकी 44 वर्षीय पत्नी श्वेता पन्याम, जो कंपनी की सह-संस्थापक भी हैं और उनके 14 वर्षीय बेटे के रूप में हुई। अमेरिका रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ब्रैंडिन हल ने कहा कि पुलिस को आत्महत्या का संदेह है। हालांकि, अधिकारी अभी भी घटना के पीछे के सटीक कारण का पता लगा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि ये घटना गुरुवार रात (अमेरिकी समय अनुसार) को हुई और इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय 7 वर्षीय छोटा बेटा घर के बाहर था, इसलिए वह बच गया। किंग काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि 911 पर कॉल आने के बाद पुलिस गुरुवार शाम करीब 7 बजे 129वें प्लेस साउथईस्ट स्थित टाउनहाउस पर पहुंची। मामले की जांच कर रही टीम को सामने की खिड़की पर खून के धब्बे और सड़क पर एक खाली कारतूस मिला है।
किंग काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ब्रैंडिन हल ने क्या कहा?
गृहस्वामी संघ के अध्यक्ष एलेक्स गुमिना ने द सिएटल टाइम्स के मुताबिक किंग काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ब्रैंडिन हल ने कहा कि पुलिस को हत्या-आत्महत्या का संदेह है। हालांकि, अधिकारी अभी भी घटना के पीछे के सटीक कारण का पता लगा रहे हैं। साथ में यह भी बताया कि चार सदस्यों वाला यह परिवार पति-पत्नी और उनके दो बेटे ज्यादातर अपने आप में ही रहते थे।
हर्षवर्द्धन किक्केरी कौन थे?
कर्नाटक के किक्केरी गांव के मूल निवासी टेक इनोवेटर हर्षवर्धन किक्केरी ने मैसूर और बाद में अमेरिका में शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया और माइक्रोसॉफ्ट पर काम करते हुए रोबोटिक्स पर ध्यान दिया। वे 44 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट के धारक थे और उन्हें माइक्रोसॉफ्ट का गोल्ड स्टार, इन्फोसिस का एक्सीलेंस अवॉर्ड, भारत पेट्रोलियम स्कॉलरशिप और कई शतरंज प्रतियोगिताओं में पुरस्कार मिल चुके।
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 hr agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
15 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
16 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
20 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines