Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

मुश्किल में ट्रंप! कामकाज से नाखुश ज्यादातर अमेरिकी, 60% लोग टैरिफ फैसलों से नाराज, ताजा सर्वे ने बढ़ाई टेंशन

अमेरिका में हुए ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि ज्यादातर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कामकाज से नाखुश हैं. महंगाई, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति सबसे बड़े मुद्दे बने हुए हैं.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 22, 2026 18:31
Donald Trump
Credit: Social Media

अमेरिका में किए गए एक ताजा पब्लिक सर्वे में ये सामने आया है कि ज्यादातर अमेरिकी नागरिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज से खुश नहीं हैं. सर्वे के मुताबिक, लोगों में महंगाई, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, टैरिफ पॉलिसी और इमिग्रेशन जैसे अहम मुद्दों को लेकर नाराजगी है. ये सर्वे हाल ही में हजारों अमेरिकी नागरिकों के बीच किया गया, जिसमें लोगों से देश की मौजूदा स्थिति और सरकार के फैसलों पर राय मांगी गई. नतीजों से साफ है कि आम जनता को लगता है कि राष्ट्रपति इन मुद्दों को सही तरीके से संभालने में नाकायाब रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के फैसले का भारत पर क्या होगा असर? बढ़ेगी मुश्किल या खुलेगा राहत का रास्ता

---विज्ञापन---

महंगाई और रोजमर्रा की परेशानियां

सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम आदमी की जिंदगी मुश्किल हो गई है. खाने-पीने की चीजें, ईंधन और घर का किराया पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं. लगभग दो-तिहाई लोगों का मानना है कि सरकार महंगाई को कंट्रोल करने में नाकाम रही है. अर्थव्यवस्था को लेकर भी अमेरिकी नागरिकों का भरोसा डगमगाया हुआ है. कई लोगों ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति उनके लिए पहले से बेहतर नहीं हुई है. नौकरी, सैलरी और खर्चों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. सर्वे में ये भी सामने आया कि बहुत कम लोग मानते हैं कि उनकी आर्थिक हालत में सुधार हुआ है.

टैरिफ और विदेश नीति पर असहमति

आयात पर लगाए गए टैरिफ को लेकर भी लोगों में नाराजगी है. 60% अमेरिकियों का कहना है कि टैरिफ से चीजें सस्ती होने के बजाय और महंगी हो गई हैं. इसके अलावा विदेश नीति को लेकर भी सरकार की रणनीति से लोग संतुष्ट नहीं हैं.
आप्रवासन यानी इमिग्रेशन नीति पर भी सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कई नागरिकों को लगता है कि इस मुद्दे पर लिए गए फैसले बहुत सख्त हैं और इससे सामाजिक तनाव बढ़ रहा है.

---विज्ञापन---

नेतृत्व को लेकर चिंता

सर्वे में ये भी सामने आया है कि अमेरिकी जनता का एक बड़ा वर्ग राष्ट्रपति के नेतृत्व और फैसले लेने की क्षमता को लेकर परेशान है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि देश को इस समय बेहतर और संतुलित नेतृत्व की जरूरत है. कुल मिलाकर, ये सर्वे इस बात की ओर इशारा करता है कि अमेरिका में जनता सरकार के प्रदर्शन से खुश नहीं है और आने वाले समय में ये असंतोष राजनीति पर गहरा असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘जो दशकों से US को लूट रहे थे…’, SC के फैसले से गुस्साए ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15% किया

First published on: Feb 22, 2026 06:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.