'जो दशकों से US को लूट रहे थे…', SC के फैसले से गुस्साए ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15% किया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गुस्साए ट्रंप ने शुक्रवार को सभी इंपोर्ट पर मौजूदा ड्यूटी के अलावा तुरंत 10% टैरिफ लगाने का ऑर्डर दे दिया था. ट्रेड एक्ट 1974 का सेक्शन 122 राष्ट्रपति को 150 दिनों के लिए 15% तक टैरिफ लगाने की इजाजत देता है.

Donald Trump

अमेरिकी और ईरान के बीच 3 दौर की परमाणु समझौता वार्ता हो चुकी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ऐलान किया कि वे सभी देशों से आने वाले सामान पर टेम्पररी टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% करेंगे. उन्होंने यह ऐलान US सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाने के कुछ ही घंटों बाद किया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गुस्साए ट्रंप ने शुक्रवार को सभी इंपोर्ट पर मौजूदा ड्यूटी के अलावा तुरंत 10% टैरिफ लगाने का ऑर्डर दे दिया था. ट्रेड एक्ट 1974 का सेक्शन 122 राष्ट्रपति को 150 दिनों के लिए 15% तक टैरिफ लगाने की इजाजत देता है.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है, ‘मैं, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, इसे तुरंत लागू करूंगा, उन देशों पर 10% वर्ल्डवाइड टैरिफ बढ़ाऊंगा, जिनमें से कई देश दशकों से बिना किसी बदले के (जब तक मैं नहीं आया!) US को ‘लूट’ रहे हैं. इसे पूरी तरह से मंजूर और कानूनी तौर पर टेस्ट किए गए 15% लेवल तक बढ़ा दूंगा.’

विज्ञापन

बदले हुए रेट का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह कानून के तहत 15% टैरिफ लागू करेंगे. ट्रंप ने कहा कि 150 दिन के समय में, उनका एडमिनिस्ट्रेशन नए और ‘कानूनी तौर पर मंजूर’ टैरिफ जारी करने पर काम करेगा.

विज्ञापन

क्या है अमेरिका का सेक्शन 122

1974 के ट्रेड एक्ट का सेक्शन 122, राष्ट्रपति को ज्यादा से ज्यादा 150 दिनों के लिए 15 परसेंट तक टैरिफ लगाने की इजाजत देता है. इस कानून के हिसाब से जब इंपोर्ट, एक्सपोर्ट से ज्यादा हो जाए तो ये टैरिफ लगाया जा सकता है.

दूसरे ट्रेड कानूनों के उलट, सेक्शन 122 में टैरिफ लागू होने से पहले लंबी जांच की जरूरत नहीं होती. इसे तुरंत लागू किया जा सकता है.

विज्ञापन

लेकिन, इसकी कुछ सीमा है. । सेक्शन 122 के तहत कोई भी टैरिफ 15 परसेंट से ज्यादा नहीं हो सकता और 150 दिनों से ज्यादा नहीं चल सकता, जब तक संसद की ओर से एक्सटेंशन को मंजूरी ना मिले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ