गंदा काम करके हत्या करता, काटकर अंग खा जाता; एक 'नरभक्षी', जिसने किए 17 मर्डर, हुई 941 साल की जेल

Brutal Serial Killer Jeffrey Lionel Dahmer: जेफरी लियोनल डेहमर अमेरिका का सीरियल किलर एक आदमखोर, जिसने 17 मर्डर किए और शवों का मांस खा जाता था। पढ़ें इस नरभक्षी की खौफनाक कहानी।

Jeffrey Lionel Dahmer

अमेरिका का सीरियल किलर जेफरी लियोनल डेहमर

विज्ञापन

Brutal Serial Killer Jeffrey Lionel Dahmer Story: क्राइम स्टोरी पढ़ने का शौक लोगों को होता है। खौफनाक से खौफनाक क्राइम स्टोरी पढ़ी होगी। खूंखार से खूंखार अपराधी के बारे में पढ़ा होगा, लेकिन हम आपको उस नरभक्षी के बारे में बताते हैं, जो अपने शिकार के साथ गंदा काम करता था। फिर उसे मारकर उसके अंगों को काटकर खा जाता था।

अमेरिका के इस सीरियल किलर ने 1978 से 1991 के बीच 17 पुरुषों के मर्डर किए थे। इस घिनौने अपराध के लिए उसे फरवरी 1992 में सभी हत्याओं के लिए अलग-अलग आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन नवंबर 1994 में कोलंबिया के एक सुधार गृह में कैदी क्रिस्टोफर स्कार्वर ने उसे पीट-पीटकर मार डाला था, लेकिन उसके नरभक्षण की कहानी उसके मर्डर से भी खौफनाक थी।

विज्ञापन

 

डेहमर के कसाई और राक्षस कहते थे लोग

सीरियल किलर जेफरी लियोनल डेहमर अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्टेट के मिलवौकी शहर में रहता था, जो समलैंगिक था। उसे लोग कसाई-राक्षस, मिलवौकी का आदमखोर भी कहते थे। उसने पहला मर्डर 1978 में किया था। स्टीव हिक्स (19 साल) को उसने अपना शिकार बनाया था। वह लिफ्ट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया। उसे शराब पिलाकर नशे में टल्ली किया।

विज्ञापन

पीछे से जिम डंबल से हमला करके मार दिया। फिर उसे बेसमेंट में ले जाकर टुकड़े करके घर में ही दफना दिया। मर्डर करने के लिए उसने अपनी दादी का घर इस्तेमाल किया। 1991 में डेहमर ने 18वां शिकार तलाश और ट्रेसी एडवर्ड्स को जब उसने घर बुलाकर डिनर कराने के बाद मारने की कोशिश की तो वह किसी तरह उसकी चंगुल से छूटकर पुलिस तक पहुंचा।

 

विज्ञापन

हत्याओं का तरीका जानकर कांप गई पुलिस

पुलिस ने डेहमर को उसके घर से ही गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस वालों को एक फ्रीजर मिला, जिसके अंदर लाशों के टुकड़े और खोपड़ियां थी। पुलिस पूछताछ में उसने 16 हत्याओं की जो खौफनाक कहानी सुनाई, सुनकर जज को भी उल्टियां लग गई थीं। वह अपने शिकार को मारने से पहले खूब तड़पाता था। उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

विज्ञापन

इससे भी मन नहीं भरता था तो लाश के टुकड़े-टुकड़े करके खा जाता था। वह बस स्टॉप और नाइट बार में अपना शिकार तलाशता था। हत्याएं करते-करते उसे शवों के अंग जमा करने का शौक भी लग गया था। डेहमर के वहशीपन की कहानी सुनकर 1992 में उसे सभी 17 मर्डर के लिए 941 साल की उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन दूसरों को खौफनाक दर्दनाक मौत देने वाले को खौफनाक मौत मिली।

 

विज्ञापन

3 फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी कहानी पर

जेफरी लियोनल डेहमर के वहशीपन की कहानी पर 3 फिल्में बन चुकी हैं। 1993 में डेविड आर. ब्राउन ने ‘जेफ्री डैमर: द सीक्रेट लाइफ’ बनाई। 2002 में डेविड जैकब्सन ने ‘डेहमर’ और 2006 में रिच एम्बलर ने ‘रेसिंग जेफ्री डैमर’ बनाई। डिस्कवरी चैनल ने डेहमर की जिंदगी और उसकी कहानी पर आधारित 6 एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री ‘मोस्ट इविल’ भी बनाई। साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर मॉन्स्टर: द जेफरी डेहमर वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जिसके 10 एपिसोड थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ