कोलंबिया के राष्ट्रपति उम्मीदवार पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला, हमलावर ने पीठ पर मारी गोली

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने गोली मार दी। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Miguel Uribe shot

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई है। घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उरीबे पर जब ये हमला हुआ उस समय वे बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि कोलंबिया में अगले साल चुनाव होने हैं ऐसे में उरीबे जीत के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। उरीबे विपक्षी दल सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी हमलावर को अरेस्ट कर लिया है।

अमेरिका ने की हमले की निंदा

मामले में बोगोटा के मेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमला शहर के फोंतिबोन क्षेत्र में हुआ। हमले को देखते हुए पूरे शहर के हॉस्पिटल अलर्ट पर है। ट्रंप सरकार में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हम हत्या के प्रयासों की निंदा करते हैं। यह हमला लोकतंत्र के लिए खतरा है।

विज्ञापन

बता दें कि उरीबे कोलंबिया के जाने-माने नेता हैं। वे कोलंबिया के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता उरीबे व्यवसायी थे। जबकि उनकी मां मशहूर पत्रकार रही हैं। जोकि एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरा मारी गई थीं।

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ