Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ईरान में 175 स्कूली बच्चों की मौत, स्कूल पर गिरी अमेरिका की टोमाहॉक मिसाइल, CCTV में कैद हुआ हमला

Middle East War: अमेरिका ने ईरान पर टोमाहॉक मिसाइलों से हमला किया था। एक मिसाइल स्कूल पर गिरी थी और हमले में 175 स्कूली छात्राएं मारी गई थीं। ईरान ने इस हमले की निंदा करते हुए अमेरिका पर सवाल उठाए हैं।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 9, 2026 09:55
Iran Girls School Attack
ईरान में मिनाब में स्कूल के पास ही IRGC का कैंप भी है।

Iran School Attack Video: 28 फरवरी को ईरान के मिनाब शहर में लड़कियों के एलिमेंट्री स्कूल पर टोमाहॉक मिसाइल से हमले की एक CCTV फुटेज वायरल हुई है। फुटेज में देख सकते हैं कि अमेरिका की मिसाइल उस इलाके में गिरती है, जहां स्कूल बना है। मिसाइल गिरते ही धमाका होता है और भीषण काला धुआं उठने लगता है। हमले में स्कूल में उस समय पढ़ रही करीब 175 लड़कियां मारी गईं। ईरान ने इस हमले की निंदा की है।

ईरान ने अमेरिका पर लगाए हमले के आरोप

बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने स्कूल पर हमले से इनकार किया है। दोनों देशों ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि ईरान के आरोपों की जांच की जाएगी, लेकिन यह तो क्लीयर है कि स्कूल पर हमला अमेरिका ने नहीं किया। इजरायल को भी इंस्ट्रक्शन थे कि स्कूलों, हॉस्पिटल और आम लोगों को निशाना नहीं बनाया जाएगा। हमला ईरान ने खुद किया है, क्योंकि उसे हथियार चलाने की नॉलेज नहीं है।

---विज्ञापन---

अमेरिका का स्कूल को टारगेट करने से इनकार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मीडिया ब्रीफिंग में ईरान के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी स्कूल को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया जाएगा। अमेरिकी सेना को टारगेट पहले ही क्लीयर कर दिए गए हैं और पूरी गाइडलाइन के अनुसार हमले करने को कहा गया है। टारगेट्स को लेकर इजरायल के साथ भी चर्चा हुई है। कुछ नियम और गाइडलाइन बनाकर दोनों देशों की सरकारों की सहमति से हमले किए जा रहे हैं, इतनी इंसानियत है।

---विज्ञापन---

IRGC कैंप था अमेरिकी नौसेना का निशाना

वहीं सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास IRGC के ठिकानों पर हमला किया था। स्कूल के पास ही IRGC का कैंप है। नौसेना ने कैंप पर हमला किया था तो हो सकता है कि हमले की चपेट में स्कूल आया हो। स्कूल को निशाना नहीं बनाया गया था, बल्कि कैंप टारगेट था।

First published on: Mar 09, 2026 08:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.