हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नेपाल में क्यों बैन हुए फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम जैसे 26 एप, सरकार का लिया बड़ा फैसला

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सबसे पापुलर सोशल मीडिया एप बैन हो गए हैं। इसमें फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, एक्स जैसे 26 प्लेटफॉर्म को बैन कर दिया है। सरकार ने इन कंपनियों को नेपाल में ही रजिस्टर कराने को कहा था लेकिन कंपिनियों ने ऐसा नहीं किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
नेपाल में फेसबुक, व्हाट्सअप जैसे 26 ऐप बैन

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मेटा का फेसबुक, व्हाट्सअप, एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन किया है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंत्रालय ने इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नेपाल में रजिस्टर कराने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कंपनियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। हालांकि लोगों में इस आदेश के बाद काफी हलचल है। करीब पूरी आबादी इन्हीं सोशल मीडिया पर आधारित है।

बार-बार दिया गया था नोटिस

बताया गया कि नेपाल सरकार ने बार बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस दिया था लेकिन किसी कंपनी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। संचार एवं सूचना मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म को बार-बार आगे आकर देश में कंपनियों का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस दिए गए हैं। कहा कि इन प्लेटफॉर्म को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर फिर आया नया अपेडट, अब मिला स्टेटस शेयर करने का ये शानदार फीचर

विज्ञापन

7 दिन का था अंतिम नोटिस

नेपाल के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनियों को 28 अगस्त को अंतिम नोटिस जारी किया था। इसकी वैधता 7 दिन की थी। बुधवार को इसकी वैधता खत्म हो गई। मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को सभी नॉन-रजिस्टर्ड सोशल मीडिया साइट्स को तब तक डिएक्टिवेट करने का आदेश दिया है, जब तक कि वे रजिस्टर्ड न हो जाएं। मंत्रालय ने बताया कि कंपनियों के बार बार अनुरोध करने पर सरकार ने सात दिनों का समय दिया था।

टिकटॉक समेत इन एप ने कराया रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन न कराने पर नेपाल सरकार ने व्हाट्सअप, फेसबुक जैसे एप बैन कर दिए हैं। वहीं वाइबर, टिकटॉक, वीटॉक और निंबज जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने नेपाल ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस वजह से ये एप नेपाल में चलते रहेंगे। हालांकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी ने भी रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है। उनका एपीलेशन प्रोसेस में हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान के सभी X हैंडल और यूट्यूब अकाउंट्स ब्लॉक हैं, जो दिख रहे वो भी हो जाएंगे बंद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola