पाकिस्तान के सभी X हैंडल और यूट्यूब अकाउंट्स ब्लॉक हैं, जो दिख रहे वो भी हो जाएंगे बंद

Digital Strike on Pakistan: पाकिस्तान के सभी X हैंडल और यूट्यूब अकाउंट्स बंद हैं और जो नजर आ रहे हैं, वे भी पूरी तरह ब्लॉक हो जाएंगे। यह जानकारी मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से दी गई है और यह जानकारी उस खबर का जवाब है, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के X हैंडल और यूट्यूब अकाउंट्स अनब्लॉक हो गए हैं। पढ़ें कुमार गौरव की रिपोर्ट…

Pakistan X And Youtube Accounts

Pakistan X And Youtube Accounts

Digital Strike on Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर जो डिजिटल स्ट्राइक हुई थी, वह जारी रहेगी। सोशल नेटवर्किंग साइट X पर सभी पाकिस्तानी हैंडल ब्लॉक हैं। यूट्यूब अकाउंट्स भी ब्लॉक हैं। हालांकि भारत सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ बयान नहीं दिया है, लेकिन  मिनिस्टरी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के सूत्रों से जानकारी हाथ लगी है कि पाकिस्तान के सभी X और यूट्यूब अकाउंट ब्लॉक हैं। अगर लोग X, यूट्यूब या मेटा पर पाकिस्तान के कुछ अकाउंट देख पा रहे हैं तो वे कुछ घंटों में एक्सेस करने लायक नहीं रहेंगे। कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें अनब्लॉक करना पड़ा था, लेकिन अब ठीक कर दिया गया है। अब कोई X और यूट्यूब अकाउंट नजर नहीं आएगा।

आई थी अकाउंट अनब्लॉक होने की खबर?

बता दें कि बीते दिन मीडिया में खबरें आई थीं कि पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट्स फिर से एक्टिव हो गए हैं। 3 महीने पहले इन्हें भारत में ब्लॉक किया गया था, लेकिन अब फिर से नजर आने लगे हैं। बीते दिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, बासित अली, राशिद लतीफ के यूट्यूब चैनल एक्टिव दिख रहे थे। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन, सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट भी एक्टिव थे। मंगलवार को कई यूजर्स उनके प्रोफाइल देख रहे थे, लेकिन मंत्रालय की ओर से इसे टेक्निकल प्रॉब्लम बताया गया है। साथ ही अकाउंट्स ब्लॉक होने और ब्लॉक किए जाने की बात कही गई है। हालांकि ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन मंत्रायल के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान अकाउंट्स बंद हैं और अभी बंद ही रहेंगे।

पहलगाम हमले के बाद किए गए थे ब्लॉक

बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों ने जान गंवाई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक की थी। मोदी सरकार ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया था। 28 अप्रैल को 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल प्रतिबंधित कर दिए थे। गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंध की सिफारिश की गई थी। जो 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल प्रतिबंधित हुए थे, उनमें डॉन न्यूज TV, इरशाद भट्टी, समा TV, ARY न्यूज, BOL न्यूज, राफ्टर TV, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट, GNN, उजैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज HD, रजी नामा शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ