हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऐसा लगा कि मरने जा रहा हूं... हादसे का शिकार हुए जापान के विमान में सवार यात्री ने पोस्ट किए वीडियो

Japan Plane Fire Inside Video: विमान में सवार एक यात्री ने हादसे के दौरान प्लेन के अंदर के वीडियो शेयर किए हैं। विमान में कुल 379 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

Japan Plane Fire Inside Video : जापान के टोक्यो-हनेडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई थी। उस विमान में सवार एक यात्री ने विमान के अंदर के वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि हादसे के दौरान अंदर माहौल कैसा हो गया था।

एक वीडियो में विमान के नीचे से धुंआ निकलता दिख रहा है। उसने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में केवल इतना लिखा कि ऐसा लगा कि मरने जा रहा हूं। हालांकि न्यूज24 इस वीडियो की सत्यता पुष्टि नहीं कर सकता है।

वहीं, एक अन्य वीडियो में केबिन के अंदर से धुंआ निकलता दिखता है और एक यात्री फेस मास्क से अपना मुंह और नाक ढके दिखाई देता है। विमान में मौजूद अन्य यात्रियों को चीखते-चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। बता दें कि इस विमान में 379 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सभी को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जिस कोस्टगार्ड एयरक्राफ्ट से यह विमान टकराया था उसमें सवार पांच लोगों की जान चली गई है।

ये भी पढ़ें: जापान में क्यों आते हैं इतने भूकंप? 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक द‍िन में 155 भूकंप के झटके

ये भी पढ़ें: हादसे का शिकार होते-होते बची ट्रेन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola