हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

तुर्किए में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर फायरिंग, 3 हमलावरों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

तुर्की के इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी में तीन हमलावर मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

विज्ञापन
Credit: Social Media

तुर्की के इस्तांबुल शहर में मंगलवार को इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास एक बड़ा हमला हुआ, जहां हथियारबंद हमलावरों और पुलिस के बीच भीषण गोलीबारी हुई. इस घटना में कम से कम तीन हमलावर मारे गए, जबकि दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने लंबी दूरी के हथियारों के साथ वाणिज्य दूतावास के पास पहुंचकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद तुर्की पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की, जो कई मिनट तक चली. इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हमलावरों ने दूतावास पर की गोलीबारी

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने दूतावास पर गोलीबारी की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें निष्क्रिय कर दिए. पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, तीन हमलावर इस हमले में शामिल थे. पुलिस की कार्रवाई में तीनों हमलावर मारे गए. हमलावरों की पहचान और उनके मकसद को लेकर अभी तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है.

मामले की जांच जारी

तुर्की अधिकारियों ने बताया कि दोनों हमलावर भाई हैं. एक भाई का धार्मिक चरमपंथी समूह से संबंध था, जबकि दूसरे का नशीले पदार्थों का इतिहास रहा है. वे Izmit से किराए की कार से इस्तांबुल आए थे. गनीमत ये रही कि जिस इजरायली कांसुलेट पर हमला हुआ वो दो साल से बंद पड़ा है, इसमें कोई राजनयिक नहीं रहते. तुर्की के न्याय मंत्री ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस हमले के पीछे कौन लोग या संगठन जिम्मेदार हैं. ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब मध्य पूर्व में पहले से ही तनाव चरम पर है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण कई देशों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय अस्थिरता को और बढ़ा सकती हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola