Israel Hamas War : और हमास युद्ध के 25 दिन पूरे हो चुके हैं। इजराइल के खिलाफ हमास के अलावा लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह लड़ाई लड़ रहा है। अब यमन के चरमपंथी संगठन हूती ने भी इजराइल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर इजरायल के खिलाफ और फिलिस्तीन के पक्ष में जंग का ऐलान कर दिया है। हूती विद्रोहियों की सरकार के प्रधानमंत्री अजीज बिन हबूतर ने कहा कि हम अपने लोगों को गाजा में मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं। हूती विद्रोहियों ने धमकी दी कि अगर गाजा में सीजफायर नहीं हुआ तो वो इजरायल पर और बैलिस्टिक मिसाइल दागेगा। हूती ने 2014 में यमन की राजधानी सहित देश के कई बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है।
टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार हवाई हमले गाजा के लोगों के लिए धार्मिक, नैतिक, मानवीय और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना के कारण किए गए थे, जो इजरायली बमबारी के चलते बढ़ते मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को इजराइल के सैन्य अधिकारियों ने कहा था कि हूती संगठन ने इलियट शहर पर मिसाइल हमला किया था, जिसको एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था।
यह भी पढ़ें : हिंसक हुए जापान के भालू, खौफ में जी रही सरकार, जान बचाने के लिए लोग घंटी और सीटी का ले रहे सहारा
कौन हैं हूती विद्रोही
हूती शिया मुस्लिमों का सबसे बड़ा आदिवासी संगठन है। यह 1980 के दशक में यमन में खड़ा हुआ। हूती अब्दुलाह सालेह की आर्थिक नीतियों से नाराज थे, जिसके चलते यमन के उत्तरी क्षेत्र में असमानता बढ़ गई इसके विरोध में साल 2000 में हूतियों ने नागरिक सेना तैयार कर ली। हूतियों ने साल 2004 से 2010 के बीच अब्दुल्लाह सालेह की सेना से 6 बार युद्ध लड़ा। हालांकि बाद में साल 2011 में अरब के हस्तक्षेप के चलते यह रुका और करीब दो साल तक बातचीत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
हूती विद्रोही कितने ताकतवर हैं?
हूती विद्रोही इजराइल को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस बात को जानने के लिए हूती विद्रोहियों की ताकत को जानना चाहिए। हूती विद्रोहियों और जवानों के पास जो जवान हैं, वो टैंक चलाने, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल चलाने, लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल चलाने से लेकर तकनीकी वाहन तक को चलाने में सक्षम हैं। मंगलवार को हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइल से हमला कर दिया था।
यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: हमास आतंकियों ने बच्चों को जलाकर मार डाला, दांतों की फोटो शेयर कर इजराइल ने लगाया आरोप
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
33 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 hr agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
2 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
2 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
3 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
6 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
8 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत 4 आरोपियों का हुआ मेडिकल
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines