दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा, 1364 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध लाभ
कंपनी की मुंबई बिजली वितरण इकाई अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) ने दूसरी तिमाही में बिजली बिक्री में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. बिक्री 2,650 मिलियन यूनिट से बढ़कर 2,930 मिलियन यूनिट हो गई.
कंपनी की कुल आय 51 प्रतिशत बढ़कर 10,239 करोड़ रुपये हो गई, जो अब तक का तिमाही रिकॉर्ड है. (Photo: ANI)
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 145 प्रतिशत बढ़कर 1,364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 557 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. वहीं, कंपनी की कुल आय 51 प्रतिशत बढ़कर 10,239 करोड़ रुपये हो गई, जो अब तक का तिमाही रिकॉर्ड है.
विज्ञापन
EBITDA में 67% की बढ़ोतरी
कंपनी की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी वित्तीय नतीजों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में EBITDA 67 प्रतिशत बढ़कर 3,548 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,126 करोड़ रुपये था. वहीं, परिचालन से होने वाला राजस्व 51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,167 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय 46 प्रतिशत बढ़कर 20,092 करोड़ रुपये रही. इस दौरान EBITDA में 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 6,726 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ भी 137 प्रतिशत बढ़कर 2,600 करोड़ रुपये हो गया.
विज्ञापन
Adani Energy Solutions Limited: In the second quarter of Financial Year 2027 (Q2 FY27), Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation and Amortisation (EBITDA) rose 67% year-on-year (YoY) to a record ₹3,548 crore, supported by growth in transmission and smart metering, a…
ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटरिंग कारोबार से मिला सहारा
कंपनी के प्रदर्शन में ट्रांसमिशन, स्मार्ट मीटरिंग और एनर्जी सॉल्यूशंस कारोबार की अहम भूमिका रही. दूसरी तिमाही में ट्रांसमिशन से परिचालन राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 1,521 करोड़ रुपये रहा. इस खंड का परिचालन EBITDA 15 प्रतिशत बढ़कर 1,394 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. स्मार्ट मीटरिंग कारोबार में भी मजबूत वृद्धि देखने को मिली. कंपनी के मुताबिक, स्मार्ट मीटरिंग के Ind AS आधार पर परिचालन राजस्व में 129 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 267 करोड़ रुपये रहा. कंपनी अब तक कुल 1.48 करोड़ स्मार्ट मीटर लगा चुकी है. इसके अलावा, 2.46 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने के ऑर्डर उसके पास हैं, जिनसे 29,519 करोड़ रुपये के संभावित राजस्व की उम्मीद है.
87,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं निर्माणाधीन
AESL ने दूसरी तिमाही के दौरान विशाखापत्तनम और सतारा ट्रांसमिशन परियोजनाएं हासिल कीं. इसके साथ ही कंपनी की निर्माणाधीन ट्रांसमिशन परियोजनाओं का कुल मूल्य लगभग 87,000 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के अनुसार, ट्रांसमिशन क्षेत्र में निकट भविष्य में करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये की निविदाओं के अवसर मौजूद हैं. इसके अलावा, कंपनी ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ 2,500 मेगावाट बिजली की चौबीसों घंटे आपूर्ति के लिए 25 साल का बिजली खरीद समझौता किया है.
विज्ञापन
मुंबई में बिजली वितरण कारोबार की वृद्धि
कंपनी की मुंबई बिजली वितरण इकाई अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) ने दूसरी तिमाही में बिजली बिक्री में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. बिक्री 2,650 मिलियन यूनिट से बढ़कर 2,930 मिलियन यूनिट हो गई. कंपनी ने इस अवधि में 99.99 प्रतिशत आपूर्ति विश्वसनीयता बनाए रखने की जानकारी दी. AESL के सीईओ कंदर्प पटेल के मुताबिक, ट्रांसमिशन परियोजनाओं, स्मार्ट मीटरिंग और बिजली आपूर्ति कारोबार में विस्तार से कंपनी की विकास संभावनाएं मजबूत हुई हैं. कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 3,500 करोड़ रुपये भी जुटाए हैं.