शरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, अमृत वर्षा के बाद ठंडी होने पर भी लगेगी टेस्टी, यहां जानिए रेसिपी

How To Make Kheer: स्वादिष्ट खीर बनाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए खीर बनाने की 2 अलग-अलग रेसिपी दी गई हैं. इस तरह खीर स्वादिष्ट बनती है और सभी मजे से खाते हैं. चलिए बिना देरी किए जाने बेसिक और कंडेस्ड मिल्क वाली खीर बनाने का तरीका.

Kheer Recipe Easy

इस तरह तैयार करें स्वादिष्ट खीर. Image Credits - AI

Kheer Recipe: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. मान्यतानुसार शरद पूर्णिमा की रात छत पर खीर रखनी चाहिए जिससे शीतल चांदनी से अमृत वर्षा का अमृत रस खीर में गिरे और इसे सभी मिलकर खा सकें. ऐसे में अगर आप भी खीर बनाने वाले हैं तो यहां जानिए खीर बनाने की बेहद आसान रेसिपी. इस तरह खीर बनाएंगे तो खीर का स्वाद तो अच्छा आएगा ही, साथ ही खीर ठंडी होने के बाद भी खाई जाए तो बेहद टेस्टी लगेगी. यहां आपके लिए खीर की एक नहीं बल्कि 2 रेसिपीज दी जा रही हैं, एक है बेसिक खीर और दूसरी कंडेस्ड मिल्क वाली खीर. ये दोनों ही तरह की खीर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चावल की खीर बनाने की रेसिपी

खीर बनाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा एक घंटे का समय लगेगा और आपकी खीर बनकर तैयार हो जाएगी.

खीर की सामग्री

विज्ञापन

छोटे चावल धुले और भीगे हुए – 50 से 60 ग्राम
दूध – 1 लीटर
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
चीनी – 100 ग्राम
गार्निश के लिए कटे हुए सूखे मेवे

खीर बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
  • सबसे पहले कढ़ाही में दूध को उबलने के लिए रख दें.
  • अब इसमें धुले और भीगे हुए चावलों को डाल दें और पकने दें.
  • धीमी आंच पर जब चावल पकने लगें तो उसमें इलायची का पाउडर डाल दें. इससे खीर का स्वाद और बेहतर हो जाएगा.
  • जब खीर गाढ़ी होने लगे तो इसमें चीनी डाल दें.
  • खीर को लगातार हिलाते रहें और फिर जब खीर गाढ़ी हो जाए तो उबाल आने दें.
  • आखिर में सूखे मेवे डालकर आंच बंद कर दें. बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट खीर.
  • इस खीर को गर्म या ठंडा जैसे चाहे वैसे स्वाद लेकर खाया जा सकता है.

कंडेंस्ड मिल्क से भी बना सकते हैं खीर

कंडेस्ड मिल्क डालकर भी स्वादिष्ट खीर बनाई जा सकती है. इसके लिए एक चौथाई कप चावल को धोकर भिगो लें. अब 4 कप फुल फैट दूध को आंच पर चढ़ा दें. दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें. इसमें चावल को डालकर पकाएं. 15 से 20 मिनट में चावल पक जाएंगे. जब चावल पक जाएं तो इसमें आधा कप कंडेंस्ड मिल्क डालकर पकाएं.

विज्ञापन

खीर को लगातार चलाते रहें जिससे यह बर्तन के तले से ना चिपके. अब इसमें केसर के छल्ले, सूखे मेवे और जरूरत हो तो थोड़ी चीनी डालें नहीं तो बिना चीनी के ही खीर पका लें. कंडेंस्ड मिल्क मीठा होता है इसीलिए चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है. बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट कंडेस्ड मिल्क वाली खीर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ