Iran Israel War Update: इजरायल ने ईरान पर 5 दिन में 5000 बम गिराने का दावा किया है। 5 दिन के हमले में जहां ईरान में भयंकर तबाही मची है, वहीं करीब 1000 लोगों की मौत होने की खबर भी है। इजरायली डिफेंस फोर्स के अनुसार, इजरायल का मकसद ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा करना है। इसलिए हमलों का केंद्र राजधानी तेहरान और इसके आस-पास के इलाके रहे। करीब 5000 बम गिराए जा चुके हैं और टारगेट पूरा होने तक बमबारी करते रहेंगे।
इजरायल ने हमलों का अपडेट जारी किया
इजरायल का मकसद ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को तबाह करना है। अमेरिका का मकसद ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु ठिकानों को तबाह करना है। इजरायल की एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर ईरान पर हमलों का अपडेट जारी किया। अपडेट में बताया गया है कि ईरान पर 28 फरवरी को हमले शुरू हुए थे और 5 दिन में इजरायल और अमेरिका ने मिलकर असंख्य हमले किए। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को भी एक हमले में मार गिराया।
ईरान की मिसाइलों को निष्क्रिय किया गया
इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी गईं, लेकिन उन्हें इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने आसमान में ही निष्क्रिय कर दिया। ईरान की जवाबी कार्रवाई के खतरे को देखते हुए इजरायल के लोगों को शेल्टर में भेज दिया गया था। इमरजेंसी की घोषणा करके स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी और दफ्तर बंद कर दिए गए थे। हालांकि अब इमरजेंसी की घोषणा को वापस ले लिया गया है।
ईरान के 130 शहरों में हमलों से तबाही मची
इजरायली फोर्स ने बताया कि पूरी दुनिया की नजरें मध्य पूर्व के हालातों पर टिकी हैं। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों में ईरान में करीब 1045 लोगों की मौत हुई है। ईरान रेड क्रेसेंट के अनुसार, 130 से ज्यादा शहरों में तबाही मची है। स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी इमारतों पर भी हमले किए गए हैं। सबसे भयावह हमला मीनाब के एक गर्ल्स स्कूल पर किया गया। इस हमले में 160 से अधिक स्कूली छात्राओं और स्टाफ की मौत हुई थी।
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
2 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
4 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
7 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
7 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
15 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
15 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
19 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines