मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान में बढ़ती जंग को रोकने के लिए तेहरान ने भारत को सबसे ‘भरोसेमंद खिलाड़ी’ बताया है. ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि भारत अमेरिका, इजरायल और ईरान सभी पक्षों के साथ ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंध रखता है, इसलिए वह तनाव कम करने में प्रभावी और सकारात्मक भूमिका निभा सकता है. राजदूत फतहाली ने नई दिल्ली में कहा, भारत निश्चित रूप से तनाव कम करने में प्रभावी और सकारात्मक भूमिका निभा सकता है. अपनी संतुलित विदेश नीति के कारण भारत तनाव घटाने और संवाद सुविधाजनक बनाने में खास स्थिति रखता है.
नई दिल्ली में क्या बोले ईरानी राजदूत
राजदूत फतहाली ने नई दिल्ली में कहा कि ग्लोबल साउथ का लीडर होने के नाते भारत गलतफहमियों को दूर करने और कूटनीतिक रास्ते खोलने की क्षमता रखता है. भारत सभी पक्षों के साथ ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंध रखता है, जो उसे गलतफहमियों को दूर करने और कूटनीतिक रास्ते मजबूत करने में विश्वसनीय खिलाड़ी बनाता है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की इच्छा जताई है. ईरान ने साफ किया है कि वह बातचीत के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसके लिए सम्मान और समानता की शर्त जरूरी है.
अमेरिका की कूटनीति की कोशिश
ईरानी राजदूत के इन बयानों की पृष्ठभूमि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी बढ़त पर अस्थायी विराम लगाने की घोषणा की और तेहरान को बातचीत की मेज पर लौटने का आह्वान किया. वाशिंगटन ने तेहरान को संभावित युद्धविराम के लिए 15 सूत्री योजना भेजी है. असोएिटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका गल्फ क्षेत्र में मरीन्स की टुकड़ी को सपोर्ट करने के लिए पैराट्रूपर्स भी भेज रहा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने संपर्क में कौन हैं, यह स्पष्ट नहीं किया. पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए यह योजना भेजी गई है और पाकिस्तान ने नई बातचीत की मेजबानी की पेशकश भी की है.
ईरान का संवाद से इनकार
इस बीच ईरान की सेना ने कूटनीतिक प्रयासों का मजाक उड़ाया और इजरायल तथा गल्फ क्षेत्र पर हमले जारी रखे. एक हमले में कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लग गई. ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जुल्फागारी ने कहा कि क्या आपके आंतरिक संघर्ष इतने बढ़ गए हैं कि आप अपने आप से बातचीत कर रहे हैं? उन्होंने राज्य टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो बयान में जोर देकर कहा, ‘हमारा पहला और आखिरी शब्द शुरू से एक ही रहा है और रहेगा—हम जैसे व्यक्ति आप जैसे व्यक्ति से कभी समझौता नहीं करेंगे. न अब, न कभी.”
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
9 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines