Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ईरान ने जंग रोकने के लिए रखीं 5 बड़ी शर्तें, होर्मुज स्ट्रेट पर मांगी आधिकारिक मान्यता

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका की 15 सूत्रीय शांति योजना को खारिज करते हुए युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने के लिए दुनिया के सामने अपनी 5 कड़ी शर्तें रख दी हैं. ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान का साफ कहना है कि अगर इन शर्तों को माना जाता है, तभी क्षेत्र में शांति बहाल हो सकती है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 26, 2026 06:32

ईरान ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका द्वारा भेजी गई 15 सूत्रीय शांति योजना को पूरी तरह खारिज कर दिया है. तेहरान ने इसे ‘अत्यधिक’ और ‘मैदान की हकीकत से दूर’ बताते हुए युद्ध समाप्ति के लिए अपनी खुद की 5 शर्तें दुनिया के सामने रखी हैं. पाकिस्तान के माध्यम से भेजे गए अमेरिकी प्रस्ताव में प्रतिबंधों में ढील और नागरिक परमाणु सहयोग के बदले ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही गई थी. लेकिन ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि “युद्ध तब खत्म होगा जब ईरान चाहेगा, न कि जब ट्रंप तय करेंगे.”

ईरान की वो शर्तें, जिन्होंने दुनिया को चौंकाया

ईरानी प्रेस टीवी ने एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान युद्ध तभी समाप्त करेगा, जब वह खुद तय करेगा और अपनी शर्तें पूरी होंगी. अधिकारी ने साफ कहा, ‘ईरान युद्ध को अपने फैसले और अपनी शर्तों पर खत्म करेगा’, यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान ने अमेरिकी प्रस्ताव को ईरान तक पहुंचाया था.

---विज्ञापन---

‘टारगेटेड किलिंग्स’ को तुरंत रोकना

ईरान की इन शर्तों में सबसे प्रमुख हमले और ‘टारगेटेड किलिंग्स’ को तुरंत रोकना है. इसके साथ ही, ईरान ने भविष्य के लिए ठोस गारंटी मांगी है कि उस पर दोबारा कभी युद्ध नहीं थोपा जाएगा. आर्थिक मोर्चे पर ईरान ने स्पष्ट किया है कि युद्ध के कारण उसे जो भी वित्तीय और ढांचागत नुकसान हुआ है, उसकी पूर्ण क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए. केवल इतना ही नहीं, ईरान चाहता है कि युद्ध केवल उसकी सीमाओं तक ही नहीं, बल्कि उसके सभी ‘प्रॉक्सिस’ और क्षेत्रीय मोर्चों पर भी खत्म होना चाहिए.

होर्मुज स्ट्रेट पर मिले आधिकारिक मान्यता

सबसे चौंकाने वाली और रणनीतिक शर्त होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर है. ईरान ने मांग की है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर उसकी संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक मान्यता दी जाए. इन शर्तों पर पश्चिमी देशों और इजरायल की प्रतिक्रिया बेहद अहम होगी, क्योंकि इसमें से कई शर्तें ऐसी हैं जिन्हें स्वीकार करना अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती हो सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2026 06:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.