मिडिल ईस्ट जंग में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अमेरिका ने सीजफायर का मूड बनाया है लेकिन इजरायल और ईरान लगातार एक दूसरे पर कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही ईरान खाड़ी देशों में भी दुश्मन के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। अब ईरान ने अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
ईरान ने बहरीन के हमाला स्थित बैटेलको मुख्यालय पर मिसाइलों से हमला किया है। बैटेलको देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है और अमेज़न वेब सर्विसेज की मेजबानी करती है। ईरान ने तेल अवीव के पूर्व में स्थित बनेई ब्राक पर हमला किया। बहरीन ने अमेजन AWS बिल्डिंग पर ईरान के हमले की पुष्टि की है। इराकी प्रतिरोध बलों ने विक्टोरिया (अमेरिकी) बेस पर हमला किया।
यह भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ UAE का बड़ा ऐलान, जंग में अमेरिका का देगा साथ, कहा- होर्मुज स्ट्रेट पर
बता दें कि ईरान ने अमेरिकी कंपनियों को धमकी दी है कि वे 1 अप्रैल से 18 अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमला करेंगे, जिनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एपल, इंटेल, आईबीएम, टेस्ला और बोइंग शामिल हैं। ईरान का कहना है कि ये कंपनियां अमेरिकी और इजरायली सैन्य और खुफिया एजेंसियों के साथ सहयोग करती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जाएगा।
ईरान की इस धमकी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान कुछ नहीं कर पाएगा। ईरान ने इन कंपनियों के कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल तुरंत छोड़ने की चेतावनी भी दी है ।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग में अमेरिका से अलग हुआ इजरायल? ट्रंप के बयान के बाद नेतन्याहू का बड़ा










