हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेरिकी हमलों से बौखलाए ईरान का पलटवार, कुवैत में US मिलिट्री बेस पर दागी मिसाइलें, सीजफायर तोड़ने का आरोप

Middle East War: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव गहरा गया है। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग छिड़ गई है। क्योंकि ईरान ने अमेरिका के हमलों के जवाब में पलटवार किया है। अमेरिका ने बंदर अब्बास में बमबारी की तो ईरान ने कुवैत में मिलिट्री बेस पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं।

विज्ञापन
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा गया है। क्योंकि अमेरिका के हमलों से बौखलाए ईरान ने करारा पलटवार किया है। ईरान ने कुवैत में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हें। हमले में मिलिट्री बेस को नुकसान भी पहुंचा है। बीती रात दक्षिणी ईरान में बंदर अब्बास शहर में हुए हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका ने बीती रात पिछले 48 घंटे में दूसरी बार ईरान पर हमला किया था, जिसे सेंटकॉम ने आत्मरक्षा की कार्रवाई बताया था। 

मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध? 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला, अमेरिकी सेना ने मार गिराए ड्रोन और बरसाए बम

बंदर अब्बास पोर्ट पर हमलों का जवाब

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के मिलिट्री बेस पर हमला करने की पुष्टि की। अमेरिका ने बंदर अब्बास पोर्ट के पास हमले किए, जिनके जवाब में अमेरिकी सैन्य एयरबेस को निशाना बनाकर भीषण हमला किया गया है। वहीं कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके ईरान के हमलों की पुष्टि की और कहा कि वह अपने देश की ओर दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को रोक रहे हैं। क्योंकि यह हमला अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ कुवैत पर भी है।

विज्ञापन

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अनुसार, अमेरिका को चेतावनी है कि वह सीजफायर का उल्लंघन न करे। अगर इसी तरह हमले होते रहे तो ईरान भी चुप नहीं बैठैगा। ईरान का हमला पहले से घातक हो सकता है और फिर जो नुकसान होगा, उसके लिए अमेरिका खुद जिम्मेदार होगा। अमेरिका एक तरफ समझौते करने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ आत्मरक्षा की आड़ में हमले का रहा है। इस तरह का दोहरा रवैया और धोखा ईरान बर्दाश्त नहीं करेगा, मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

‘… तो उड़ा देंगे, तबाह कर देंगे’, ओमान को ट्रंप की धमकी, होर्मुज पर ईरान से समझौते की अटकलों पर भड़के

विज्ञापन

ट्रंप ने ठुकराया ईरान का समझौता

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की खबरें ईरानी मीडिया में प्रसारित की जा रही हैं। ईरान-अमेरिका का एक ड्राफ्ट समझौता ज्ञापन लीक हुआ है। जिसमें ओमान के साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के समझौते का जिक्र है। होर्मुज से टोल वसूलने का जिक्र भी है। लेकिन ट्रंप ने इन दोनों शर्तों को ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि अगर ओमान ने होर्मुज को लेकर ईरान से समझौता किया तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा। वहीं ईरान की शर्तों पर समझौता न करने की बात कही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola