Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

मिडिल ईस्ट में जंग का असर! आसमान छू रहे हवाई किराए, 9 लाख तक मिल रहा टिकट

ईरान पर हुए हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति बनी हुई है. इस जंग का असर देखने को मिल रहा है. इसके कारण हवाई किराए कई गुना तक बढ़ गए हैं. फ्लाइट्स के टिकट के प्राइस में भारी बढ़ोतरी हुई है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 3, 2026 14:46

ईरान पर हुए हमले के बाद से विदेश जाने वाले भारतीयों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फ्लाइट्स पूरा खाड़ी क्षेत्र छोड़कर लंबी यात्रा तय कर रहे हैं. इन कारणों से किराए में अचानक से कई गुना बढ़ोतरी हुई है. हवाई किराए में बढ़ोतरी लंबा सफर तय करने के कारण और डिमांड और सप्लाई के प्रभावित होने से हो रही है. बता दें कि, लंदन से लेकर मुंबई तक की डायरेक्ट फ्लाइट की एक टिकट का किराया 9 लाख रुपये तक हो गया है.

आसमान छू रहे हवाई किराए

बता दें कि, लंदन और मुंबई दोनों शहरों के बीच फ्लाइट का किराया इकॉनमी क्लास का 20 हजार से 40 हजार तक रहता है. इसके अलावा बिजनेस क्लास का 1.2 लाख से लेकर 2.5 लाख तक रहता है. लेकिन इस समय यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण इकॉनमी क्लास का किराया लगभग 2.9 लाख रुपये और बिजनेस क्लास का किराया 9 लाख तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – जंग में इन 5 देशों ने अमेरिका से किया किनारा, ईरान के खिलाफ क्यों नहीं दिया US का साथ?

फ्लाइट्स कैंसिल होना भी है वजह

किराए में बढ़ोतरी का एक कारण फ्लाइट्स का कैंसिल होना भी है. सोमवार को करीब 700 फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया था. अब सोमवार को बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली एयरपोर्ट्स से करीब 200 से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल किया जा चुका है. एयरलाइन कंपनियों के मुताबिक, किराया बढ़ने का कारण सिर्फ रूट लंबा होना नहीं है फ्लाइट्स का कैंसिल होना इसकी वजह है.

---विज्ञापन---

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

अगले कुछ दिनों तक यात्रा के किराए को लेकर ऐसी परेशानी देखने को मिल सकती है. ऐसे में यात्रियों के लिए अच्छा होगा कि, वह पहले से अपनी योजना बनाए और लगातार एयरलाइंस की वेबसाइट पर अपडेट्स लेते रहें.

ये भी पढ़ें – ईरान के कैमरे सालों से हैक, हर एक्टीविटी पर नजर… इजरायल की जासूसी खेल में नया खुलासा

First published on: Mar 03, 2026 01:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.