लंदन में 38 साल भारतीय मूल के शख्स की चाकू मारकर हत्या, तीन दिनों में दूसरी घटना

Indian origin man stabbed, Indian stabbed in UK, Indian killed in UK
विज्ञापन

Indian Stabbed In UK: यूनाइटेड किंगडम में 27 साल की भारतीय युवती की हत्या के दो दिन बाद लंदन में एक और भारतीय मूल के शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 38 साल के अरविंद शशिकुमार के रूप में हुई है। बता दें कि 14 जून को यूके में पढ़ रही हैदराबाद की 27 साल की एक लड़की की उसके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

27 साल की हैदराबाद की लड़की की पहचान तेजस्विनी कोंथम के रूप में हुई थी। तेजस्विनी की हत्या के दो दिन बाद शुक्रवार को अरविंद शशिकुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक बयान में कहा कि अरविंद की शुक्रवार तड़के 1.31 बजे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

चाकू मारने के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद को चाकू मारने के आरोपी की पहचान 25 साल के सलमान सलीम के रूप में हुई है। शनिवार को सलीम पर अरविंद की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 20 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इवनिंग स्टैंडर्ड अखबार ने कहा कि शुक्रवार को किए गए पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि अरविंद शशिकुमार की मौत सीने में चाकू लगने से हुई है। केम्बरवेल और पेखम के सांसद हैरियट हरमन ने हत्या की वारदात को भयानक बताया है। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ