अमेरिका के यूटा में भारतीय मूल के एक मुस्लिम व्यक्ति पर एक सिरफिरे ने चाकुओं से ताबड़तोड़ 15 वार कर दिए. वारदात वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले पीड़ित से उसका नाम, देश और उसका मजहब पूछा था. जब पीड़ित ने कहा कि वह भारत से है और मुस्लिम है, तो आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार हमलावर ने कबूल किया है कि उसने पीड़ित को उसके धर्म की वजह से निशाना बनाया और वह मुस्लिमों की हत्या करना चाहता है.
पानी की बोतल मांगते ही निकाल लिया चाकू
यह पूरी वारदात सोमवार को मॉल के भीतर एक कियोस्क पर हुई, जहां पीड़ित काम कर रहा था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यूटा इस्लामिक सेंटर के इमाम शुएब दिन ने बताया कि 48 वर्षीय हमलावर पीटर माइकल लार्सन पहले सोहेल के कियोस्क के पास पहुंचा. उसने सोहेल से उसका नाम पूछा, फिर पूछा कि वह कहां का रहने वाला है और उसका धर्म क्या है. सोहेल ने जैसे ही बताया कि वह भारत का रहने वाला है और मुस्लिम है, हमलावर ने उससे पानी की एक बोतल मांगी. सोहेल जैसे ही पानी लेने के लिए मुड़ा, लार्सन ने चाकू निकाला और उस पर बेहद बेरहमी से वार करने शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें : ब्रिटेन में हिंदू मंदिर परिसर को मुस्लिम संस्था को नीलाम करने पर विवाद, हाईकोर्ट ने उठाया बड़ा कदम
हमलावर को दबोचा
पास की एक ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली लूना नुनेज ने बताया कि हमला बेहद हिंसक और भयानक था. उन्होंने सोहेल की जान बचाने के लिए हमलावर पर कुर्सियां और जूते तक फेंके और शोर मचाया. शोर सुनकर मॉल में मौजूद आम लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर को जमीन पर पटक कर दबोच लिया. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी पीटर माइकल लार्सन को हिरासत में ले लिया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे साल्ट लेक काउंटी जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें : KGMU के हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज बैन पर बवाल, सपा ने बताया तुगलकी फरमान, कांग्रेस ने बीफ पर घेरा
जिंदगी के लिए लड़ रहा है सोहेल
सोहेल को लहूलुहान हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. उसके शरीर पर चाकुओं के 15 गहरे घाव हैं और उसकी कई सर्जरी की जा चुकी हैं. दोस्तों के मुताबिक, सोहेल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है. उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं और उनके पास कोई मेडिकल इंश्योरेंस भी नहीं है, जिसके चलते इलाज के खर्च के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
4 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
11 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
12 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
12 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
21 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines