Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

जंग के बीच भारत के लिए गुड न्यूज, LPG लेकर आया ‘जग वसंत’, अब तक 6 टैंकर क्रॉस कर चुके हैं होर्मुज

Middle East War: होर्मुज स्ट्रेट में भारत के 22 समुद्री जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 जहाज पिछले 15 दिन में आ चुके हैं। इनमें 6 LPG और एक कच्चे तेल का टैंकर शामिल है। ईरान ने भारत को अपना दोस्त बताते हुए होर्मुज से भारतीय जहाजों को सुरक्षित क्रॉस कराया।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 27, 2026 09:00
Jag Vasant LPG Ship
मंगलौर पोर्ट पर लंगर डालता भारतीय समुद्री जहाज जग वसंत

LPG Tanker Jag Vasant: मध्य पूर्व में छिड़ी जंग के बीच भारत को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। करीब 42000 टन LPG लेकर जंग वसंत टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार करके भारत पहुंच गया है। टैंकर ने आज सुबह गुजरात के कांडला पोर्ट पर लंगर डाला, जिसे भारतीय नौसेना ने एस्कॉर्ट किया। वहीं अब तक कुल 6 LPG टैंकर और एक ऑयल टैंकर भारत आ चुका है। इससे देश गहरया कमर्शियल सिलेंडर का संकट दूर हो जाएगा। पेट्रोल-डीजल के महंगा होने की लोगों की शंका भी दूर हो जाएगी।

ट्रंप को ईरान से मिला ‘गिफ्ट’, US प्रेसिडेंट का कैबिनेट में खुलासा, बोले- होर्मुज से निकलने दिए 10 ऑयल टैंकर

---विज्ञापन---

कच्चे तेल की 3 टैंकर भी भारत आएंगे

बता दें कि ‘पाइन गैस’ टैंकर भी रास्ते में हैं, जिसके आज या कल सुबह तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। इस टैंकर में करीब 50000 टन LPG है। इसके अलावा 3 और क्रूड ऑयल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। 31 मार्च तक तीनों टैंकर भारतीय बदंरगाहों पर लंगल डालेंगे। भारतीय नौसेना ‘ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा’ के तहत भारतीय समुद्री जहाजों को होर्मुज क्रॉस कराई जा रही हैं। ईरान ने भी भारत को अपने मित्र देशों की सूची में शामिल करते हुए तेल-गैस को लेकर राहत दी है।

होर्मुज क्रॉस करके ये टैंकर भारत पहुंचे

बता दें कि 27 मार्च तक भारत के 5 गैस और एक तेल टैंकर सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस करके आ चुके हैं। 16 मार्च को शिवालिक टैंकर ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर लंगर डाला था। 17 मार्च को नंदा देवी टैंकर कांडला पोर्ट पर पहुंचा था। 18 मार्च को 80000 टन कच्चा तेल लेकर जग लाडकी समुदी जहाज मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा था। 26 मार्च को अपोलो ओशन समुद्री जहाज 17600 मीट्रिक टन LPG लेकर न्यू मंगलौर पोर्ट पर पहुंचा था। अब जग वसंत आया है और पाइन गैस भी पहुंचने ही वाला है।

---विज्ञापन---

ईरान को 10 दिन की राहत, हमले नहीं करेगी अमेरिकी सेना, ट्रंप बोले- समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा ‘दुश्मन’

होर्मुज स्ट्रेट में भारत के 22 जहाज फंसे

बता दें कि ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल की जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट में 22 भारतीय समुद्री जहाज फंसे हैं। इनमें 6 LPG टैंकर थे, जिनमें से 5 आ चुके हैं। 1 एलएनजी टैंकर, एक रसायन टैंकर, एक कंटेनर जहाज, बल्क कैरियर समुद्री जहाज फंसा है। इनके अलावा कच्चे तेल के 4 टैंकर फंसे हैं, जिनमें से एक ही टैंकर भारत आया है। 28 फरवरी से जंग चल रही है और तेल-गैस संकट गहराने के कारण भारत ने ईरान से बात की और अपने समुद्री जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षित क्रॉस कराई।

First published on: Mar 27, 2026 08:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.