ईरान को भड़का सकता है डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान, समझौते को लेकर किया हैरान करने वाला दावा

Iran Israel War: मध्यस्थता के प्रयासों में पाकिस्तान ने खुद को पीछे हटाते हुए कहा कि वह केवल संदेशवाहक की भूमिका निभा रहा है. विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका-ईरान के बीच प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष बातचीत की पुष्टि की, जिसमें अमेरिका ने 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव भेजा है जिसका ईरान अध्ययन कर रहा है.

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को परमाणु बम बनाने नहीं देना चाहते।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता को लेकर एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए अपने बयान में उन्होंने ईरानी वार्ताकारों को ‘अजीबोगरीब’ और ‘अटपटा’ करार देते हुए कहा कि वे समझौते के लिए ‘गिड़गिड़ा’ रहे हैं. ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब ईरान ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर ड्रोन-मिसाइल हमलों का दावा किया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों में उछाल आ गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?


ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और विचित्र हैं. वे सैन्य रूप से पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं, वापसी की कोई गुंजाइश नहीं बची, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि वे ‘हमारे प्रस्ताव को देख’ रहे हैं. यह गलत है! उन्हें जल्द गंभीर होना चाहिए, वरना बहुत देर हो जाएगी. एक बार मामला हाथ से निकला तो पीछे हटना असंभव होगा और परिणाम भयावह होंगे.’ उनका इशारा ईरान पर अमेरिकी सैन्य श्रेष्ठता की ओर था.

Advertisment

ईरान ने तेज किया ड्रोन-मिसाइल हमला


ईरान की प्रेस टीवी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर 82वीं लहर के ड्रोन-मिसाइल हमले आरंभ कर दिए हैं. ईरान का दावा है कि उसके ये ‘रक्षात्मक हमले’ हर हाल में जारी रहेंगे. इनसे उत्तरी इराक व सीरिया के अमेरिकी अड्डों तथा इजरायल के गोलन हाइट्स और सीरिया सीमा के निकट सैन्य पोस्टों को नुकसान पहुंचा. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इसके चलते वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया.

मध्यस्थता पर पाकिस्तान ने दी सफाई


मध्यस्थता के प्रयासों में पाकिस्तान ने खुद को पीछे हटाते हुए कहा कि वह केवल संदेशवाहक की भूमिका निभा रहा है. विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका-ईरान के बीच प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष बातचीत की पुष्टि की, जिसमें अमेरिका ने 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव भेजा है जिसका ईरान अध्ययन कर रहा है. तुर्की व मिस्र भी पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं. ट्रंप ने नाटो देशों पर भी नाराजगी जताई कि ईरान को हराने में उन्होंने कोई योगदान नहीं दिया.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ