---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ईरान को 10 दिन की राहत, हमले नहीं करेगी अमेरिकी सेना, ट्रंप बोले- समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा ‘दुश्मन’

Middle East War: अमेरिका 10 दिन तक ईरान पर हमले नहीं करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलों पर रोक लगाई है, क्योंकि उनका कहना है कि समझौते को लेकर चल रही बातचीत सकारात्मक नतीजे की ओर बढ़ रही है।

---विज्ञापन---

US-Israel Iran War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ईरान पर किए जा रहे हमले 10 दिन के लिए रोक दिए हैं। इस फैसले के बारे में ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता अच्छी चल रही है और सकारात्मक नतीजे की ओर बढ़ रही है। समझौता वार्ता को आगे बढ़ाने के मकसद से और ईरान के अनुरोध पर हमलों पर 10 दिन की रोक लगाई है। 10 दिन बाद आगे की योजना पर काम करेंगे।

ईरान को भेजा 15 सूत्रीय पीस प्लान

राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा ईरान के साथ शांति समझौता वार्ता को लेकर विटकॉफ भी काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईरान को 15 पॉइंट का पीस प्लान भेज दिया है और साफ-साफ शब्दों में कहा गया है कि दोबारा कोई गलती मत करना, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी दी है कि 10 दिन के लिए हमलों पर रोक युद्धविराम की शुरुआत है या सिर्फ अस्थायी राहत, यह ईरान के फैसले पर निर्भर करेगा।

---विज्ञापन---

ईरान के अनुरोध पर रोके गए हमले

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि 6 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे तक अमेरिकी सेना ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले नहीं करेगी। ईरान सरकार के अनुरोध पर ही हमले रोके गए हैं, ताकी दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत आगे बढ़ सके। बातचीत अच्छे से चल रही है और सकारात्मक नतीजे की ओर बढ़ रही है। 28 फरवरी के बाद पहली बार हमलों पर रोक लगी, लेकिन ईरान इसे युद्धविराम में तब्दील का सकता है।

हमलों ने तोड़ी ईरान की आर्थिक कमर

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमलों ने ईरान की आर्थिक कमर तोड़ दी है। इजरायल और अमेरिकी सेना ने मिलकर ईरान के कई शहरों में हमले किए। गैस और तेल प्लांट पर हमले किए, इसलिए ईरान घुटनों पर आ गया है। समझौते के लिए गिड़गिड़ाने लगा है। ईरान को किसी हालत में न्यूक्लियर पावर बनने नहीं दिया जा सकता। इसलिए अब युद्ध को तभी रोंकेंगे, जब ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद कर देगा और संवर्धित यूरेनियम सरेंडर कर देगा।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 27, 2026 06:03 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola