इजरायल ने ईरान के बंदर अब्बास पर की स्ट्राइक, नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

सीजफायर की बातचीत के बीच इजरायल ने ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास पर भीषण हमला किया है. दावे के मुताबिक, हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी की मौत हो गई.

Alireza Tangsiri
विज्ञापन

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की एक हमले में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, यह हमला ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुआ. हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है. बंदर अब्बास पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान अपने शीर्ष कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए जवाबी कार्रवाई कर सकता है, जिससे खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षा संकट गहरा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जंग में अब तक इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडरों को निशाना बनाया है.

तंगसीरी कौन थे? ईरान की समुद्री ताकत के चेहरा

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला उस वक्त हुआ जब कमांडर तंगसिरी एक महत्वपूर्ण मिशन या बैठक के सिलसिले में थे. अलीरेजा तंगसीरी को होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की आक्रामक समुद्री रणनीति का मुख्य सूत्रधार माना जाता था. वे अक्सर अमेरिका और इजरायल को समुद्र में कड़ी चुनौती देने वाले बयान देते थे. IRGC नेवी के कमांडर के रूप में उन्होंने ईरान की नौसैनिक क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी. बंदर अब्बास ईरान का सबसे महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा है, जहां से पूरे फारस की खाड़ी की निगरानी की जाती है.

विज्ञापन

तनाव और बढ़ने की आशंका

बंदर अब्बास पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान अपने शीर्ष कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए जवाबी कार्रवाई कर सकता है, जिससे खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षा संकट गहरा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ