---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भारत की जवाबी कार्रवाई में बिखरा पाकिस्तान, लगे ये 5 बड़े झटके

Operation Sindoor: भारत के हमले के बाद पाकिस्तान हर मोर्च पर बिखर गया है। पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू की थी। जिसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को हर मोर्च पर भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

---विज्ञापन---

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पाकिस्तान ने हमले की शुरुआत की, लेकिन भारत ने उसे हर मोर्च पर नाकाम कर दिया। इस बार भारत ने महज 4 दिन में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है। भारत ने पाकिस्तान को ऐसे 5 बड़े झटके दिए हैं जिससे वह आने वाले कई सालों तक नहीं उभर पाएगा। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान को कौन से 5 बड़े झटके लगे हैं।

जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर तबाह

भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत की इस कर्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इस हमले भारत ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को नेस्तनाबूद कर दिया था।

---विज्ञापन---

आतंक के बड़े चेहरों का किया खात्मा

हमले में जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडा अबू जुंदाल, जैश के फंडरेजर हाफिज मोहम्मद, मुदस्सर खादियान खास, हाफिज मोहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद उर्फ अबू अकाशा और मोहम्मद हसन खान जैसे आतंकी मारे गए हैं।

पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को किया नाकाम

भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में घुसकर एयर डिफेंस सिस्टल की पोल खोल दी थी। भारत ने एक के बाद एक पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इसके बाद लाहौर, कराची और इस्लामाबाद में घुसकर उसके सैन्य अड्डों को भी तबाह कर दिया।

---विज्ञापन---

हमले से आर्थिक रूप से बर्बाद हुआ पाकिस्तान

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान आर्थिक रूप से बर्बाद हो गया है। इसी का नतीजा है कि उसे कर्जा लेना पड़ गया। भारत के हमले के बीच पाकिस्तान को IMF से 7 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज और 1.3 अरब डॉलर का जलवायु लोन लेना पड़ा है।

दुनिया के सामने पाक को किया बेनकाब

भारत की ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो गया। पूरी दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश है। पाकिस्तान के इस चेहरे को देखने के बाद विश्व स्तर पर भी यह देश शर्मसार हो रहा है।

---विज्ञापन---

First published on: May 10, 2025 09:36 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola